
भाेपाल । अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक और असत्य पर सत्य की विजय पताका का महापर्व विजयादशी आज गुरुवार काे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने जीवन में भी बुराई को दूर कर अच्छाइयां अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने गुरुवार काे अपने ऑफिशियल साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा - महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें 'यतो धर्मस्ततो जयः' का स्मरण कराकर सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की अथाह प्रेरणा देता है। आइए, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु संकल्पित हों। जय श्री राम!
You may also like
चूने से लगाएं रोगों को चूना !` आयुर्वेद में चूना के साथ ठीक हो सकती है कई बीमारियाँ पोस्ट शेयर करना ना भूले
कोर्ट ने डॉक्टरों को अपनी लिखावट सुधारने को कहा, क्या है मामला
कुमार सानू ने पूर्व पत्नी को भेजा कानूनी नोटिस, आरोपों का किया खंडन
लड़को को टालने के लिए लड़कियां बनाती` है ये मजेदार बहाने, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे
राज्यपाल पटेल ने गांधी जयंती पर की खादी उत्पादों की खरीदारी