इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
वर्किंग डे में भी पूरे होंगे 10,000 स्टेप्स, बस मानें ये ट्रिक्स
क्या परिणीति चोपड़ा ने बेबी बंप के साथ अपने यूट्यूब चैनल की वापसी की? जानें उनकी नई खुशखबरी!
ईरान और रूस के बीच आठ नए परमाणु संयंत्रों पर समझौते की चल रही वार्ता
बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद
लहसुन से यूरिक एसिड को करें फ्लश, सही तरीका जानें और फायदेमंद बनाएं