भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। प्रदेशभर में रात का तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। इंदौर में नवंबर की रातें इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंडी हो रही हैं। पिछले दस सालों में यह पांचवीं बार है जब न्यूनतम पारा 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। बुधवार से गुरुवार की दरमियानी रात से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा है। सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी ने निचले इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। गुलमर्ग, केदारनाथ और बद्रीनाथ बर्फ की चादर में लिपट गए हैं। हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों में भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में और गिरावट संभव है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।
मध्य प्रदेश में रात के तापमान की बात करें तो राजगढ़ में सबसे कम 11 डिग्री, धार में 14.1 डिग्री, गुना में 14.7 डिग्री और नौगांव में 15.1 डिग्री रहा। पांच बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 13 डिग्री, इंदौर में 12.1 डिग्री, उज्जैन में 14.5 डिग्री, ग्वालियर में 16.3 डिग्री और जबलपुर में 18.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले साल नवंबर में इंदौर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री तक पहुंचा था।
दिन के तापमान में भी गिरावट
दिन के समय भी ठंडक घुलने लगी है। गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री, इंदौर का 28.3 डिग्री, ग्वालियर का 28.6 डिग्री, उज्जैन का 29.5 डिग्री और जबलपुर का 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दमोह, खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, सतना, उमरिया, नर्मदापुरम, खंडवा और खरगोन को छोड़ अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा।
कोहरे की दस्तक
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। फिलहाल देर रात और अल सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है। मंडला में विजिबिलिटी मात्र 1-2 किमी, जबकि जबलपुर, रीवा और सतना में 2-4 किमी रही। विभाग का अनुमान है कि नवंबर का यह शुरुआती ठंडा दौर आने वाले हफ्तों में और तेज होगा, जिससे प्रदेश में सर्दी का असर लंबा खिंच सकता है।
You may also like

5000 रुपये दो नहीं तो एनकाउंटर कर दूंगा... संभल में नकली पिस्टल के साथ फेक पुलिस वाले ने कारोबारी को धमकाया, फिर...

विभाजनकारी राजनीति करती है भाजपा, अब ये स्वीकार नहीं: कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया

अक्टूबर में घर में बनी शाकाहारी और मांसाहारी थाली हुई सस्ती

बेहद खतरनाकˈ थी ट्रेन की छत पर छैंया-छैंया गाने की शूटिंग, निकलने लगा था मलाइका अरोड़ा का खून﹒

किसानों के सशक्तिकरण के बिना राष्ट्र का सशक्तिकरण अधूरा: मुख्यमंत्री





