मुंबई। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी बेहतरीन टाइमिंग और अद्भुत हास्य से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को दोपहर करीब ढ़ाई बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके चले जाने की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।
सतीश शाह का जिक्र होते ही दर्शकों की आंखों के सामने सबसे पहले उभर आता है 'साराभाई वर्सेस साराभाई' का वह चतुर, हाजिरजवाब और बेहद मजाकिया किरदार इंद्रवदन साराभाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग ऐसी थी कि संवाद साधारण हों या चुटीले, दर्शक हंसी रोक ही नहीं पाते थे। उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में अभिनय की वह पहचान बनाई, जो समय के साथ और भी अमर होती चली गई। उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई, मनोरंजन जगत से लेकर उनके चाहने वालों तक हर कोई भावुक हो उठा। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ सी आ गई।
You may also like

कब और कैसे हुई श्रीकृष्ण की मृत्यु? जानिए वो रहस्य जिसे` बहुत कम लोग जानते हैं….

धमतरी : सात सालों से औषधि धान की खेती, खूबचंद बघेल पुरस्कार के लिए थनेन्द्र साहू का चयन

गुरु पादुका पूजन के साथ चित्रकूट में हुआ 116वें तारा नेत्रयज्ञ का शुभारम्भ

आयुर्वेद में पुरुषों के लिए अमृत है ये पौधा कहीं मिल` जाए तो जरूर ले जाये घर

प्रयागराज में युवक पर भाभी का खौफनाक हमला, चौंकाने वाली वजह सामने आई




