मथुरा. वृंदावन का निधिवन एक अद्भुत स्थान है, जहां कई लोग मानते हैं कि शाम के समय भगवान श्री कृष्ण और राधारानी रास करने आते हैं। यहां के निवासियों का कहना है कि उन्होंने रात में बांसुरी और पायल की आवाजें सुनी हैं। निधिवन के आस-पास के अधिकांश घरों में खिड़कियां नहीं हैं, क्योंकि मान्यता है कि जो भी राधा-रानी को देखता है, वह या तो पागल हो जाता है या उसके साथ कुछ बुरा हो सकता है। इसी बीच, निधिवन के पड़ोस में रहने वाली एक 99 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कई रहस्यमय खुलासे किए हैं।
सेवा देवी नाम की इस बुजुर्ग महिला का कहना है कि रात में राधिका जी आती हैं और श्रंगार करती हैं। उनके कपड़े बिखरे हुए मिलते हैं और पान चबाया हुआ मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि रात में अक्सर घुंघरू, पायल और बांसुरी की आवाजें सुनाई देती हैं। एक रात, जब वह अपनी छत पर गईं, तो उनकी बहु भी वहां पहुंची। बुजुर्ग महिला ने कहा कि राधा-रानी के चलने की आवाज आती है, लेकिन कोई उन्हें देख नहीं पाता।
बुजुर्ग महिला की बहु, राज कुमारी, ने भी कुछ रहस्यमय बातें साझा की हैं। उनका कहना है कि रात में पेड़ सखी बन जाते हैं और उनमें कालापन आ जाता है। शाम होते ही सभी जानवर और पक्षी वहां से भाग जाते हैं। राज कुमारी ने यह भी कहा कि अगर कोई भगवान को देख ले, तो उसकी मृत्यु हो जाती है। उन्होंने एक घटना का जिक्र किया, जब एक विदेशी निधिवन में रुका था, लेकिन सुबह तक उसकी मृत्यु हो गई। यह जानकारी निधिवन के पड़ोसियों द्वारा दी गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
You may also like

दीपिका ने लगाई कैंची विग, टारगेट थेरेपी से पतले हुए बालों का 2 मिनट में इलाज, समझों लगाने का तरीका

देवदूत बने भारतीय तट रक्षक! बीच समंदर में इमरजेंसी रेस्क्यू..धमाके में बुरी तरह जख्मी ईरानी नागरिक को निकाला

UP Police Admit Card 2025: जारी हुए यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर, SI, ASI के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल! 8वां वेतन आयोग मिला हरी झंडी, 1 करोड़ लोग होंगे मालामाल!

नीतीश कुमार का राजगीर, लालू यादव का दिल अपने बेटे में बसता है : असदुद्दीन ओवैसी




