गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक पिता ने अपने बेटे की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना नहाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुआ।
जानकारी के मुताबिक, शहाबुद्दीन की पत्नी नहा रही थी। सलमान नट (32) ने स्नान कर रही अपनी मां से कहा जल्दी करो, क्या पूरी रात तुम्हीं नहाओगी। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। तैश में आकर शहाबुद्दीन ने पास में रखे चाकू को सलमान के पेट में घोंप दिया।
घायल सलमान को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया।
मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से उसकी मां ताहिरा और पत्नी अफसाना समेत पूरा परिवार शोक में डूबा है। खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
You may also like
दो बीवियों ने अपनी मर्जी से कर लिया पति का` बंटवारा जानें किस पत्नी के हिस्से में क्या आया
खाने से पहले थाली के चारों ओर जल क्यों छिड़कते` हैं? जाने इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
सहदेवी: खेतों में उगने वाली ये जड़ी-बूटी है लिवर की` संजीवनी! इसके 36 फायदे जानकर आप आज से ही इसका काढ़ा बनाना शुरू कर देंगे
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं
जशपुर : करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री साय