झांसी। एक महिला की पांच बेटियां थीं। लगभग नौ वर्ष पहले वह अपनी बड़ी व सबसे छोटी बेटी को लेकर पड़ोसी आकाश परिहार के साथ गुरुग्राम चली गई थी। लगभग डेढ़ माह पहले जब महिला झांसी आई, तो उसकी बड़ी बेटी बहुत बीमार थी।
मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्वजन का आरोप है कि उसे एचआइवी था और मां के प्रेमी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। कुछ दिन पहले यह महिला अपनी आठ साल की छोटी बेटी को भी बीमारी की हालत में झांसी ले आई।
एक दिन पड़ोस की एक महिला ने उस लड़की से पूछा तो उसने बताया कि सौतेले पिता उसे काले रंग की एक गोली देते थे और इसके बाद उसके साथ गंदा काम करते थे। आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
You may also like

कंगना रनौत मानहानि केस में हुईं पेश, कहा- 'जो ग़लतफ़हमी हुई उसका अफ़सोस है'

भारत का तुर्की को करारा जवाब, अंकारा के राष्ट्रीय दिवस समारोह से बनाई दूरी, पाक के दोस्त की चौतरफा घेराबंदी

Bihar Election 2025: पटना में पहले चरण के चुनाव की 'होम वोटिंग' शुरू हुई, कल होगा समापन

विशाल ददलानी की नई खोज, संगीत के बाद पैराग्लाइडिंग में मिला रोमांच

इन 4 महिलाओं को चिया सीड्स खाना पड़ सकता है भारी, नुकसान देखकर रह जाएंगी हैरान




