जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। हालांकि, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में 40 किलोमीटर गहराई पर था। झटकों के कारण कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे आए झटके उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में जापानी सात-स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर 5 से थोड़ी कम दर्ज किए गए। भूकंप के बाद अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आपातकालीन चेतावनी जारी की, जिसमें स्थानीय पैमाने पर 5 तक की तीव्रता का अनुमान लगाया गया।
जापान में भूकंप क्यों होते हैं?
जापान, इंडोनेशिया और अन्य देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के पास स्थित हैं। इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट्स की लगातार हलचल के कारण भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी के खतरे हमेशा बने रहते हैं।
धरती की सतह के नीचे मौजूद बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार खिसकती रहती हैं। जापान, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत जैसे देशों में यह भूगर्भीय हलचल अधिक सक्रिय होने के कारण बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
You may also like

डायबिटीज मरीजों के लिए नाशपाती वरदान, दिल और दिमाग दोनों रखता है सेहतमंद

कब्रिस्तानों की घेराबंदी-मदरसों को मान्यता. नीतीश कुमार ने गिनाए मुसलमानों के लिए किए काम, कहा- पहले सिर्फ वोट बैंक थे!.

Reliance Jio ने लॉन्च किया Corporate JioFi: फ्री डिवाइस और किफायती डेटा प्लान से SME ग्राहकों को साधने की तैयारी

दूसरी बार मां बनने वाली थी लड़की, डॉक्टर ने ऐसा सवाल पूछा, पति जेल ही चला गया!..!.

भारत-चीन रिश्तों में नरमी: पांच साल बाद शुरू हुई सीधी उड़ान, इंडिगो की कोलकाता-ग्वांगझू सेवा से नई शुरुआत




