टाटा कंपनी की SUV-कूपे कार Curvv बिक्री के मामले में अन्य गाड़ियों से पिछड़ रही है। स्टाइल और सोफिस्टिकेशन से भरपूर इस एसयूवी को अब टाटा मोटर्स ने और ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ अपडेट दिए हैं। ऐसा इसकी बिक्री को बढ़ाने के लिए किया गया है। अब कर्व के लोअर वेरिएंट्स में भी कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। आप अगर नई कर्व खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इन अपडेट्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं 2026 मॉडल ईयर (MY26) के लिए कर्व में क्या बदलाव किए गए हैं।
लोअर वेरिएंट में रियर विंडो सन शेड्स मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा कर्व के प्योर प्लस एस वेरिएंट में रियर विंडो सन शेड्स (पीछे की खिड़की के पर्दे) देखे गए हैं। लॉन्च के समय कर्व में यह सुविधा नहीं थी। इसे पहली बार अप्रैल 2025 में लॉन्च हुए कर्व डार्क एडिशन के साथ पेश किया गया था। अब इसे कर्व के लोअर वेरिएंट्स में भी दिया जा रहा है।
अब यह सुविधा नॉन-डार्क ट्रिम्स में भी बेस स्मार्ट ट्रिम के ठीक ऊपर वाले प्योर प्लस वेरिएंट में भी दे दी जा रही है, जो पहले टॉप-स्पेक एकंपलिश्ड प्लस ए वेरिएंट में भी नहीं थी। यह सुविधा अब कार को ज्यादा आकर्षक बना रही है है। साथ ही वाहन वार्ता की पोस्ट के मुताबिक कर्व के हायर वेरिएंट्स को एक नया इंटीरियर थीम मिला है।
इंटीरियर में बदलाव पहले के मरून शेड की जगह अब हल्का बेज रंग आ गया है। यह बेज रंग अब डैशबोर्ड, डोर पैड, सीट अपहोल्स्ट्री और रूफ लाइनर पर ब्लैक के साथ दिखाई देगा। इससे पहले बेज लेदरेट सीट कवर, स्टीयरिंग रैप और डैशबोर्ड सॉफ्ट-टच एलिमेंट्स मरून शेड के थे। यह हल्का रंग इंटीरियर को ज्यादा अच्छा बनाता है, जो ग्राहकों को ज्यादा पसंद आता है। कर्व प्योर प्लस एस वेरिएंट की ग्रिल पर पहले मौजूद सिल्वर एलिमेंट्स को अब ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया गया है, जो कार को एक शार्प लुक देता है।
इंजन ऑप्शंस और भविष्य की योजनाएंकर्व के अन्य फीचर्स वेरिएंट के हिसाब से पहले जैसे ही रहेंगे। इंजन की बात करें तो कर्व में अभी भी 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीज़ल इंजन का विकल्प मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड DCT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स के साथ आते हैं। जल्द ही टाटा कर्व का CNG वर्जन भी लॉन्च हो सकता है। इसमें डुअल-सिलेंडर लेआउट होगा ताकि 500 लीटर की डिक्की क्षमता को ज्यादा प्रभावित न किया जाए। इसके अलावा कर्व को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

You may also like

ट्रैक्टर के रोटावेटर में जिंदा पिस गया किसान और टुकड़े-टुकड़े हो गया शरीर, मशीन खोलकर देखा तो कांप उठा कलेजा

ओडिशा: बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने की निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग, भाजपा पर लगाए आरोप

बदला नहीं है वासेपुर: अभी भी 'रंगदारी वसूली' सबसे बड़ा धंधा, अब काली कमाई पर कब्जे को लेकर फहीम और प्रिंस खान में खूनी जंग

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल बीजेपी में क्या है सबकुछ ठीक? अंदरूनी खींचतान फिर आई सामने

मुजफ्फरनगर की जीनत कुरैशी दिल्ली में हुईं सम्मानित, गल्फ देशों में GCC से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक गाड़ा झंडा