भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में अपनी स्पोर्टी पहचान बनाने वाली यामाहा कंपनी ने सितंबर 2025 में घरेलू बिक्री में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। यामाहा ने अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी की है, जिससे पता चला है कि कंपनी ने सितंबर महीने में कुल 73,307 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के इसी महीने (सितंबर 2024 में 66,705 यूनिट्स) की तुलना में 9.90% की अच्छी वृद्धि दिखाती है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि मार्केट में यामाहा की मोटरसाइकल और स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ी है, हालांकि कंपनी की ओवरऑल सेल्स में वृद्धि के बावजूद कंपनी के कुछ पॉपुलर मॉडल्स की बिक्री में गिरावट भी आई है। आइए आपको बताते हैं कि सितंबर महीने में यामाहा कंपनी के टू-व्हीलर्स की कितनी बिक्री हुई।
बिक्री में RayZR और FZ का जलवासितंबर 2025 में यामाहा की बिक्री में सबसे ज्यादा दबदबा RayZR स्कूटर का रहा। यह न सिर्फ कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना, बल्कि इसने बिक्री में जबरदस्त वृद्धि भी हासिल की।
1- Yamaha RayZR - सितंबर महीने में इस स्कूटर की 27,280 यूनिट्स बिकीं, जो सितंबर 2024 की 16,542 यूनिट्स की तुलना में 64.91% की शानदार सालाना वृद्धि है। कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 37.21% रही।
2- Yamaha FZ - यामाहा कंपनी की फेमस कम्यूटर बाइक सीरीज एफजैड ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसकी 16,137 यूनिट्स बिकीं और इसने 18.51% की मजबूत वृद्धि दर्ज की। मार्केट में इसका शेयर 22.01% का रहा।
3- Yamaha MT15 - यह नेकेड स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकल सेल्स के मामले में तीसरे नंबर पर रही। हालांकि, इसकी बिक्री में भी 4.81% की हल्की गिरावट दर्ज की गई और इसकी 11,695 यूनिट्स बिकीं।
4- Yamaha R15 - स्पोर्ट सेगमेंट की यह आइकॉनिक बाइक भी दबाव में रही। आर15 की बिक्री 12.11% घटकर 9,329 यूनिट्स रह गई। बाजार में इसकी हिस्सेदारी 12.73% की रही।
5- Yamaha Fascino - यामाहा के इस स्टाइलिश स्कूटर की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली। सितंबर 2024 में बिकने वाली 11,491 यूनिट्स की तुलना में सितंबर 2025 में इसकी सिर्फ 5,955 यूनिट्स बिकीं, जो 48.18% की बड़ी गिरावट है।
6- Yamaha Aerox - मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में ऐरॉक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले साल के मुकाबले इस स्कूटर की बिक्री में 35.43% की शानदार वृद्धि हुई और 2,901 यूनिट्स बिकीं। बाजार में इसकी 3.96% की हिस्सेदारी रही।
7- Yamaha R3/MT03 - प्रीमियम और महंगे सेगमेंट में आने वाली R3/MT03 की केवल 10 यूनिट्स ही बिक पाईं, जो पिछले साल से 23.08% कम है। मार्केट में इसकी हिस्सेदारी सबसे कम 0.01% रही।

You may also like

सपा नेत्री पूनम पंडित ने वीडियो जारी कर दुर्गेश कुमारी पर उठाए, पूछा- 2027 के चुनाव से मेरी शादी से क्या लेना देना

जानलेवा या बेहद भयानक... गौतम गंभीर की कोचिंग पर ये क्या बोल गया दिग्गज? सीरीज हार के बाद फिर सवालों में घेरा

तीन पति, सभी ने छोड़ा, BF भी दे गया प्रेग्नेंट GF` को धोखा, बच्चा होने के 6 महीने बाद हुआ ऐसा खुलासा कि…

वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने वाला मदरसा बना सुर्खियों का केंद्र!, मौलाना गया जेल, 13 साल की छात्रा के साथ क्या हुआ?

फुटबॉल: ईरान से मिली हार के बाद नेपाल के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम