नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में दिवाली के बाद भारी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार को सोने की कीमत में 6.3% की गिरावट आई जो पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट थी। चांदी में भी 7.1% की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी एशियाई बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोने की कीमत 2.9% गिरकर $4,004.26 प्रति औंस रह गई जबकि चांदी भी 2% से ज्यादा गिरकर $47.6 पर आ गई। भारत में बलि प्रतिप्रदा के कारण आज शेयर बाजार और बुलियन मार्केट बंद हैं।
सोने और चांदी की कीमत में इस साल 50 फीसदी से अधिक तेजी आई है। इससे लोगों को यह चिंता सता रही है कि कहीं यह तेजी बुलबुले की तरह न फट जाए।
यही वजह है कि निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। इससे सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। कीमती धातुओं में गिरावट के पीछे और भी कई कारण हैं। इनमें चीन और अमेरिका के बीच पॉजिटिव ट्रेड नेगोशिएशन, डॉलर की मजबूती, तकनीकी रूप से अत्यधिक बढ़ी हुई कीमतें और अमेरिकी सरकारी शटडाउन के कारण निवेशकों की पोजीशनिंग को लेकर अनिश्चितता शामिल है।
भारत में रेट
इसके साथ ही भारत में मौसमी खरीदारी का दौर भी खत्म हो गया है। भारत में सोने की सबसे ज्यादा खरीद दिवाली के आसपास होती है। लेकिन इस बार सोने की कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण धनतेरस पर सोने की बिक्री 40% गिरावट आई है। मंगलवार को MCX पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई। सोना 2,200 रुपये और चांदी 7,000 रुपये से अधिक गिर गई थी। लेकिन अंत में इसमें सुधार हुआ।
5 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 271 रुपये की गिरावट के साथ 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जबकि चांदी 327 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। आईबीजेए के मुताबिक 999 प्योरिटी वाला सोना 1,27,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले सत्र में इसका रेट 1,26,730 रुपये था। यानी दुनिया भर में जहां सोने की कीमत में गिरावट आई है जबकि भारत में इसकी कीमत में तेजी आई है।

You may also like
उन्नाव वाले हवलदार को सैल्यूट है! 20 फीट गहरे नाले में गिरे बाइक सवार की कूदकर बचाई जान, SP देंगे पुरस्कार
बिहार चुनाव खत्म हो चुका, पता नहीं वोट चोरी का मुद्दा क्यों छोड़ा... प्रयागराज में AAP MP संजय सिंह का बड़ा दावा
सरफ़राज़ ख़ान को 'इंडिया ए' में जगह न मिलने पर क्यों उठे सवाल
दुश्मन की मिट्टी से चमकता है ताज! 350 साल की खुबसूरती` का ये है बड़ा राज
BPSC MDO 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी