लखनऊ: पूर्व खनन मंत्री और सजायाफ्ता बंदी गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक माह की परोल (दंड का अस्थायी निलम्बन) मिल गई है। यह परोल उनके भाई और बहन के इलाज के लिए दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पैरोल अवधि समाप्त होने पर प्रजापति को नियत तिथि पर जेल में हाजिर होना होगा, अन्यथा उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
जिला कारागार में हुए हमले में घायल होने और बीमारी के चलते गायत्री फिलहाल बलरामपुर अस्पताल में भर्ती है। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि परोल के दौरान बंदी को शांति बनाए रखनी होगी, अच्छे चाल-चलन का पालन करना होगा और अपने निवास स्थान के थाने में उपस्थिति की सूचना देनी होगी। परोल अवधि को सजा में नहीं जोड़ा जाएगा। आदेश छह महीने तक मान्य रहेगा और बंदी को दो जमानतों सहित निजी मुचलका दाखिल करना होगा।
गायत्री प्रजापति को अपने बड़े भाई अमेठी के ग्राम परसांवा निवासी छेदीराम और छोटी बहन धनपति का उपचार कराने के लिए यह परोल दी गई है। लखनऊ जेल में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री पर बीते दिनों एक कैदी ने मामूली विवाद में रॉड से हमला कर दिया था। उनके सिर पर काफी चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल गायत्री प्रजापति को जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लाया गया था। बाद में उन्हें बलरापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

You may also like

भारत में स्टील उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए PLI योजना का तीसरा चरण शुरू

दिल्ली का प्रदूषण और राजनीति का 'स्मोक स्क्रीन', दीपावली नहीं, इन वजहों ने सांस में घुल रहा जहर

पाकिस्तान में सोनपापड़ी की बढ़ती मांग: भारत की मिठाई की कीमतें चौंकाने वाली

Islampur City Renamed Ishwarpur: केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, सांगली के इस्लामपुर शहर का नाम बदला, अब होगा ईश्वरपुर

सेना, सरकारी नौकरियां, कंपनियां... भारत की सवर्ण जातियां कर रहीं पूरी व्यवस्था पर कब्जा, राहुल गांधी का बड़ा आरोप