मुंबई : समृद्धि महामार्ग से सफर करने वाले यात्रियों जल्द मुंबई तक पहुंचाने का नया प्लान तैयार हो गया है। नए प्लान के तहत मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने ठाणे के साकेत से आमने के बीच नई सड़क तैयार करने का फैसला लिया है। करीब 29.3 किमी लंबी सड़क तैयार करने के लिए एमएमआरडीए 6 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा। देश के सबसे हाईटेक हाईवे को मुंबई से कनेक्ट करने वाली सड़क का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, इसका निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एमएमआरडीए ने टेंडर आमंत्रित किया है। 29.3 किमी का मार्ग राष्ट्रीय महामार्ग-3 यानि मुंबई नाशिक हाईवे पर बनाया जाएगा।
ये होगा फायदाआमने से साकेत के बीच सड़क बनने से वाहन बगैर ट्रैफिक जाम में फंसे समृद्धि महामार्ग से उतरकर ठाणे तक पहुंच सकेंगे। ईस्टर्न फ्री वे का विस्तार ठाणे के आनंद नगर तक करने की शुरुआत हो गई है। 29.3 किमी लंबे एलिवेटेड रोड से उतरकर वाहन चालक ईस्टर्न एक्सप्रेस फ्री वे से आसानी से दक्षिण मुंबई तक पहुंच सकेंगे।
मिलेंगे 2 विकल्पइस रोड के बनने से मुंबई से नाशिक और शिर्डी जाने वाले भक्तों को भी ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी। प्रोजेक्ट के पूरा होने से वाहन चालकों को नाशिक से मुंबई तक पहुंचने के लिए एक और मार्ग उपलब्ध होगा। फिलहाल, यात्री नाशिक की दिशा से पुराने नेशनल हाईवे के माध्यम से ठाणे, मुंबई तक पहुंचते है।
समृद्धि महामार्ग ने कम की दूरियांसमृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र के कई जिलों जैसे नागपुर, वर्धा, अमरावती, नासिक और ठाणे से होकर गुजरता है और अंततः मुंबई तक पहुंचता है। इस मार्ग को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक विकास को गति देना, विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाना और यात्रा के समय को कम करना है। समृद्धि महामार्ग के बनने से मुंबई से नागपुर तक की पूरी यात्रा का समय घटकर अब लगभग 8 घंटे हो गया है, और इससे पहले मुंबई- नासिक की यात्रा में भी समय कम लग रहा है। एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन स्थिति के लिए हर 5 किलोमीटर पर सीसीटीवी और मुफ्त टेलीफोन बूथ की सुविधा है।
फ्रीवे का हो रहा विस्तारअब लोगों की आसानी के लिए ईस्टर्न फ्री वे का विस्तार ठाणे तक किया जा रहा है। इसका निर्माण घाटकोपर के छेड़ा नगर से ठाणे के आनंद नगर के बीच हो रहा है। छेड़ा नगर से ठाणे तक बन रही सड़क की लंबाई 13 किमी है। यह 3 लेन का एलिवेटेड रोड 40 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण पर 2,682 करोड़ रुपये खर्च होगे। ईस्टर्न फ्री वे को नई सड़क से कनेक्ट किया जाएगा। इसके माध्यम से यात्री समृद्धि महामार्ग से उतरकर सीएसएमटी तक तेजी से पहुंच सकेंगे।
ट्रैफिक कम करने का हो रहा प्रयाससमृद्धि महामार्ग की शुरुआत ठाणे जिले के आमने के करीब से होती है। गाड़ियां आमने से पुराने नेशनल हाईवे के माध्यम से मुंबई तक पहुंचती है। समृद्धि से उतरने के बाद गाड़ियों को मुंबई या ठाणे तक पहुंचने में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। 29 किमी की दूरी तय करने के लिए वाहन चालकों को डेढ़ से 2 घंटे का समय पीक आवर में लग जाता है।
ईस्टर्न फ्रीवे से वाहन आ रहे मुंबईसमृद्धि महामार्ग खुलने के बाद से कम समय में दूसरे शहरों से अधिक गाड़िया मुंबई में प्रवेश करने लगी है, जिससे समृद्धि महामार्ग से मुंबई तक पहुचने में भारी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

You may also like
UPS For Central Government Employees: केंद्र सरकार के कर्मचारी ध्यान से इस खबर को पढ़ लें, यूपीएस पर आई बड़ी जानकारी
पूर्व मंत्री पर लोहे की रॉड मारी, सिर पर 10 टांके… क्या लखनऊ जेल में जान लेने के इरादे से हुआ गायत्री प्रजापति पर हमला?
बदबूदार जूतों ने कैसे दिलाया भारत को इग नोबेल पुरस्कार
जयपुर में बदल रहा परिवहन का नक्शा: रैपिडो-उबर बंद होने से लोकल कैब चालक शुरू करेंगे नई सेवा
सलमान अली आग पर कसेगा अब शिकंजा, बीसीसीआई ने कर ली है तैयारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी घटिया हरकत