नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को एक बार फिर चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका फिर से न्यूक्लियर टेस्ट शुरू करेगा। ट्रंप का कहना है कि जब रूस, चीन और उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रमों पर लगातार काम कर रहे हैं, तो अमेरिका अब पीछे नहीं रह सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान भी परमाणु परीक्षण कर रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु परीक्षण कार्यक्रम में पाकिस्तान को घसीटकर भारत को भी ऐक्टिव कर दिया है। दरअसल भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से पाकिस्तान डरा हुआ है। ऐसे में ट्रंप ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर टेस्ट का दावा करके पाकिस्तान को और बुरी तरह फंसा दिया है।
भारत किसी से कम नहीं भारत ने 11 मई 1998 को 'ऑपरेशन शक्ति' नाम से पोखरण में अपना दूसरा परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक किया। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुए इस परीक्षण ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने पेश किया।पहला 1974 में 'स्माइलिंग बुद्धा' के नाम से हुआ था। इस परीक्षण से भारत की सैन्य ताकत का लोहा दुनिया ने माना।
सैन्य अभ्यास 'त्रिशूल' से भी घबराया है पाकिस्तानपाकिस्तान भारत की तीनों सेनाओं के सैन्य अभ्यास 'त्रिशूल' को लेकर पहले से ही घबराया हुआ है। भारत का यह बड़ा सैन्य अभ्यास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा और इसे हाल के वर्षों में देश के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में से एक माना जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की संयुक्त सैन्य क्षमताओं, आत्मनिर्भरता और तकनीकी नवाचार का प्रदर्शन करना है।
'हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए परमाणु हथियार'ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में कुछ करना चाहिए और मैंने पुतिन और शी जिनपिंग दोनों के साथ इस पर चर्चा की। हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं।'
जब उनसे पूछा गया कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग में से किसके साथ निपटना ज्यादा मुश्किल पाते हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया, 'दोनों ही समझदार हैं। दोनों ही बहुत मजबूत नेता हैं। ये ऐसे लोग हैं जिनके साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें आपको बहुत गंभीरता से लेना होगा।'
'अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं बनना चाहता जो...'ट्रंप ने पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण के दावे को दोहराते हुए कहा, 'रूस के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं और चीन के पास और भी होंगे। मैं परीक्षण के लिए इसलिए कह रहा हूं क्योंकि रूस अपना परीक्षण कर रहा है और चीन भी कर रहा है। उत्तर कोरिया लगातार ऐसा कर रहा है। पाकिस्तान भी टेस्टिंग कर रहा है। हम एकमात्र देश हैं जो परीक्षण नहीं करते हैं और अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं बनना चाहता जो परीक्षण नहीं करता।'
ट्रंप की जिद से खतरे में आ सकती है दुनिया परमाणु परीक्षण का मतलब है कि कोई देश परमाणु बमों को सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए उनका परीक्षण करता है। यह परीक्षण जमीन पर, पानी के नीचे या हवा में किया जा सकता है। परमाणु परीक्षणों से पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। दुनिया के कई देश परमाणु परीक्षणों को रोकने के लिए सहमत हुए हैं, लेकिन कुछ देश अभी भी परमाणु हथियार विकसित करने के लिए परीक्षण कर रहे हैं। अमेरिका का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परमाणु हथियारों की दौड़ को फिर से शुरू कर सकता है, जिससे दुनिया की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। ट्रंप का यह बयान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

You may also like

पेशाबˈ करते वक्त जलन से हो रहे हैं परेशान? जानिए असरदार उपाय जो तुरंत देंगे आराम﹒

रोजˈ 27KM पैदल चलकर काम पर जाता था गरीब शख्स, एक दिन मिली लिफ्ट और खुल गई किस्मत﹒

सावधान!ˈ बीयर के साथ ये चीजें भूलकर भी ना खाएं वरना शरीर को झेलनी पड़ सकती हैं कई दिक्कतें﹒

कोलंबिया में बंजी जंपिंग के दौरान युवती की मौत: सुरक्षा नियमों की अनदेखी का परिणाम

अगरˈ खाना खाने के बाद भी शरीर कमजोर लग रहा है तो सावधान! आपके पेट में पल रहे है खतरनाक कीड़े﹒