अगली ख़बर
Newszop

आज का अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 26 सितंबर 2025 : मूलांक 6 वाले बन सकते हैं धनवान, मूलांक 9 के लिए व्यापार में उन्नति के खुलेंगे मार्ग, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 26 September 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 26 सितंबर, शुक्रवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 8 अंक के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज शनि का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शुक्रवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं और शुक्र का अंक 6 होता है। आज मूलांक 6 वालों का दिन उत्तम रहेगा और अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, मूलांक 8 वालों को नौकरी के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा और परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आइए विस्तार से जानें 26 सितंबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज मूलांक 1 वालों का दिन धन के मामले में अनुकूल रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, व्यापार के मामले में आपको कोई धन हानि हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा और कोई भी निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। आपको अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होगा।


मूलांक 2 image

आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में पहले किए हुए निवेश से आपको दोगुना लाभ प्राप्त हो सकता है। इसी के चलते आपका बेहद प्रसन्न रहेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सभी सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम गहरा होगा।


मूलांक 3 image

आज मूलांक 3 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। आप किसी बात के चलते तनाव में रह सकते हैं। लेकिन आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और धन लाभ के भी शुभ योग रहेगा। व्यापार में साझेदारी के नए प्रस्ताव आपके सामने आ सकते हैं। इन्हें स्वीकार करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। लेकिन सेहत का विशेष ख्याल रखें। सिर में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।


मूलांक 4 image

आज का दिन मूलांक 4 वालों का दिन उत्तम रहने वाला है। आर्थिक मामलों में अगर लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ था तो वह अब वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में भी आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही, आप कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने का विचार बना सकते हैं। परिवार के दिन सुखद व्यतीत होगा।


मूलांक 5 image

आज मूलांक 5 का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको आर्थिक मामलों में धन निवेश सोच-समझकर करना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। हालांकि, व्यापार में आपके लिए लाभ के कुछ नए मार्ग खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में सचेत रहना होगा। सहकर्मियों के विवाद उत्पन्न होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।


मूलांक 6 image

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में भी धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी करने वाले सकारात्मक सोच के साथ अपने सभी काम पूरे कर लेंगे। आपकी आय में भी वृद्धि होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने से सुकून महसूस करेंगे।


मूलांक 7 image

आज मूलांक 7 वालों का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप स्वभाव से बहुत रचनात्मक और आध्यात्मिक रहेंगे। आर्थिक मामलों में भी दिन उत्तम रहने वाला है और आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे मन खुश रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे और दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा।


मूलांक 8 image

आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल नहीं रहेगा। ऐसे में इस समय कहीं भी निवेश करने से बचें। इसके अलावा, नौकरी करने वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अगर आप जॉब बदलना चाहते हैं तो इस बारे में आगे कदम बढ़ा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 वालों का दिन उत्तम रहेगा और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आर्थिक मामलों में पिताजी की सलाह लेकर धन निवेश करने से आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ कमाने के नए मार्ग खुलेंगे और नौकरी के मामले में आपके सूझबूझ और चतुराई की सराहना की जाएगी। आय में भी वृद्धि होने के योग हैं और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें