आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना सिकंदारा के शास्त्रीपुरम स्थित एक होटल के वॉशरूम से युवती ने छलांग लगा दी। ये हादसा तब हुआ जब पुलिस ने उस होटल में छापा मारा था। बदनामी और पुलिस के पकड़े जाने के डर से युवती ने होटल से छलांग लगाई थी। घायल अवस्था में मिली युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह मामला मंगलवार दोपहर का है। शास्त्री पुरम स्थित आरवी काम्पलेक्स में होटल हेवन संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो युवती घायल अवस्था में थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जब होटल में जांच की तो पांच कमरे बने थे। जिनमें से एक कमरा सजा हुआ था। उसमें हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ था। बाकी अन्य कमरे भी पुलिस को अस्त व्यस्त हालत में मिले थे।
अंदर से बंद मिला था वॉशरूम
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की जांच की तो उसमें एक कमरे का वॉशरूम अंदर से बंद मिला था। ये वही कमरा था। जिसकी छत से युवती कूदी थी। पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है।
जानकारी मिल रही है कि इस होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती थीं। आसपास के लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

You may also like

चीन ने चली मुंह में राम बगल में छुरी वाली चाल...गुपचुप तरीके से अरुणाचल सीमा पर जंगी जेट्स के लिए बनाए 36 शेल्टर

क्या असंभव हो जाएगा AI वीडियो को पहचानना? सोशल मीडिया के चेकिंग टूल्स को बाईपास कर गया Sora का वीडियो

लहसुनˈ को जेब में रखने से होते है ये जबरदस्त फायदे, क्लिक करके जाने पूरी खबर﹒

समंदर की गहराई में चीन का नया कमाल, यहां जानिए क्यों खास है ये Underwater Data Centre?

AUS vs IND 2025: “मेरे हिसाब से कैच छूटेंगे” – सूर्यकुमार यादव ने भारत के गिरते फील्डिंग स्तर पर खुलकर बात की