कल का मौसम 03 नवंबर 2025: देश के कई राज्यों में 5 नवंबर तक उतार-चढ़ाव वाला मौसम देखने को मिलेगा। इसे देखते हुए IMD ने जहां पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्व के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन ठंड की धमाकेदार दस्तक होने का पूर्वानुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत, यानी दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में इस पूरे सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। यह सामान्य से थोड़ा अधिक हो सकता है, लेकिन सुबह और देर रात हल्की ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा।
नवंबर की शुरुआत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश लाएगा और ठंड को बढ़ाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 नवंबर के बीच कई राज्यों में बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे नवंबर के दूसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों का कहना है कि 1 से 5 नवंबर 2025 के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। IMD ने पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्व के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश भले ही न हो, लेकिन ठंड की जोरदार दस्तक का अनुमान है।
कल कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?

- उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट बनी रहेगी, जिससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी।
- वहीं, पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में कल मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, 5 नवंबर से पूरे राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है।
- मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश में 3 नवंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के साथ ठंड की दस्तक होगी।
You may also like

Petrol Diesel Price: 3 नवंबर को क्या हैं राजस्थान और देश के बड़े शहरों में पेट्रोल डीजल का भाव

भारत के महिला विश्व विजेता बनते ही 11 साल पुराना ट्वीट वायरल, रोहित शर्मा ने किसके बारे में क्या लिखा था?

तालिबान ने जिंदा किया 'ग्रेटर अफगानिस्तान' का सपना... डूरंड लाइन छोड़िए, मिट सकता है आधे पाकिस्तान का नामोनिशान, जानें

दिल्ली में जहरीली हवा की मार जारी, प्रदूषण से छाया कोहरा, सांस लेना हुआ दूभर!

बाथरूमˈ की दीवार मरम्मत कर रहा था प्लंबर, अंदर निकले 5 करोड़ रुपए, जाने फिर क्या हुआ﹒