पाकिस्तान टीम में जितना बुरा हाल फिलहाल बाबर आजम का है, उतना ही इस वक्त पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का भी है। रिजवान का बल्ला तो चल ही नहीं रहा, जबकि इससे पहले उन्हें अचानक पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया था। अब श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में भी रिजवान का बल्ला नहीं चल पाया है।
मोहम्मद रिजवान फिर हुए फेलपाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में चल रहे पहले वनडे मुकाबले में मोहम्मद रिजवान का बल्ला नहीं चल पाया। रिजवान ने इस मैच में 8 गेंद खेलकर सिर्फ 5 रन बनाए। वो सिर्फ एक चौका लगा पाए। इसके बाद उन्हें वानिंदु हसरंगा ने LBW आउट कर दिया। जिस गेंद पर रिजवान आउट हुए उस पर उन्होंने अंपायर के फैसले का ज्यादा इंतजार भी नहीं किया और वो चलते बने।
कप्तानी से हटाने पर क्या बोले शाहीन अफरीदीइससे पहले पाकिस्तान के नए वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने खुलासा किया है कि उन्होंने यह जिम्मेदारी पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान के पद छोड़ने के बाद ही स्वीकार की। उन्होंने सोमवार को मीडिया को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से यह जिम्मेदारी रिजवान से बात करने के बाद ही ली। शाहीन ने बताया कि कप्तान बनने से पहले उन्होंने सिर्फ रिजवान से ही सलाह ली थी। उन्होंने रिजवान से पूछा कि वह इस बदलाव के बारे में कैसा महसूस करते हैं। रिजवान ने खुद ही रास्ता छोड़ने का फैसला किया, जिससे यह बदलाव आसान हो गया। शाहीन ने कहा, 'रिजवान ही वो इकलौते व्यक्ति थे जिनसे मैंने बात की और मैंने उनसे पूछा कि मेरे कप्तान बनने पर वह कैसा महसूस कर रहे हैं। रिजवान ने खुद ही मेरे लिए रास्ता बनाने का फैसला किया और इसी तरह चीजें हुईं।'
लगातार बदल रही पाकिस्तान टीम में कप्तानी
इससे पहले शाहीन को 2023 में पाकिस्तान का राष्ट्रीय टी20 कप्तान बनाया गया था। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ एक सीरीज के बाद उन्हें हटा दिया गया था। उन्होंने बाबर आजम की जगह ली थी जिन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था। हालांकि शाहीन का टी20आई कप्तान के तौर पर कार्यकाल 6 महीने से भी कम रहा और बाबर को फिर से इस भूमिका में वापस लाया गया। अपने छोटे से कार्यकाल में शाहीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज में टीम का नेतृत्व किया था।

You may also like

दशाश्वमेध घाट पर दिल्ली ब्लास्ट में मारे गये नागरिकों के नाम दीपदान

अमेरिका में एयरोस्पेस इंजीनियर बनना है, डिग्री लेकर कहां मिलेगी सबसे जल्दी जॉब? देखें टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट

कोषागार घोटाले के आरोपित की गिरफ्तारी पर रोक

कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव: 9 नए सचिवों की नियुक्ति

हर पोजिशन पर परफेक्ट! भारतीय क्रिकेट में एडैप्टेबिलिटी का दूसरा नाम 'संजू सैमसन'