अगली ख़बर
Newszop

'तारक मेहता' के टप्पू भव्य गांधी ने मुनमुन दत्ता से 'सगाई' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वडोदरा में फोन आया, मम्मी भड़क गईं

Send Push
गोकुलधाम सोसाइटी के मासूम शरारती बच्चे से लेकर एक यंग एक्टर तक, भव्य गांधी को सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू के रूप में याद किया जाता है। वो अपने करियर के एक बिल्कुल नए अध्याय में कदम रख चुके हैं। जहां एक तरफ उनके किरदार टप्पू की वापसी की बातें हो रही हैं, वहीं उन्होंने बबीता जी के साथ उड़ी सगाई की खबरों पर भी बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में भव्य ने उस बारे में बात की जब उनकी और मुनमुन दत्ता की सगाई की खबरें उड़ी थीं।

भव्य गांधी ने 2008 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू के किरदार से एंट्री की थी। अपनी मासूमियत और एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। वह लगभग 7 साल तक शो का हिस्सा रहे और 2017 में शो को अलविदा कह दिया। उनके जाने से दर्शक काफी निराश हुए क्योंकि टप्पू का किरदार शो की जान माना जाता था। भव्या के जाने के बाद पहले यह रोल राज अनादकट ने निभाया था और अब नितेश भुलानी निभा रहे हैं।

भव्य गांधी और मुनमुन दत्ता की सगाई की बातहाल ही में हिंदी रश के साथ इंटरव्यू में भव्य गांधी ने मुनमुन दत्ता को लेकर बात की, जब दोनों की सगाई की खबरें जोरों पर थीं। उन्होंने फाइनली खुलासा कर दिया कि वो क्या था और उससे उनके घर में क्या तूफान आया था। इंटरव्यू में भव्य बता रहे थे कि सेट पर कौन कैसा था। दिशा वकानी के बारे में उन्होंने कहा कि वो काफी फनी थीं। सबको हंसाती थीं।




बबीता जी से सगाई की खबर पर बोले टप्पूमुनमुन दत्ता से सगाई के अफवाहों पर हंसते हुए वो बोले, 'खबर आई थी कि वो वडोदरा में सगाई कर रही हैं। मिर्च-मसाला डालकर दिखाया गया। मेरी मम्मी को फोन आने लगे। वो गुस्से में बोल रही हैं- आप लोगों को समझ नहीं आ रहा है। कुछ भी बोल रहे हो। दिमाग विमाग है कि नहीं आपमें। मम्मी भड़क गईं एकदम। उस बात में कोई सच ही नहीं है। लोगों ने ऐसे ही चला दी बात। कुछ नहीं था उसमें।'



वापस लौट सकते हैं भव्य गांधीभव्य ने 2017 में TMKOC छोड़ने के बाद गुजराती सिनेमा की ओर रुख किया था। उन्हें क्षेत्रीय फिल्मों में उनके अभिनय के लिए सराहा गया है। हालांकि, फिलहाल वो बड़े पर्दे पर किसी बॉलीवुड फिल्म में तो नजर नहीं आए हैं लेकिन उन्होंने जब से कहा है कि वो तारक मेहता में वापस आ सकते हैं, तब से फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें