रियाद: सऊदी अरब के मक्का स्थित ग्रैंड मस्जिद के अंदर से सामने आया एक वीडियो चर्चा बटोर रहा है। इस वीडियो में यहां तैनात सुरक्षाकर्मी को एक महिला को धक्का देते और एक दूसरे हाजी से हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है। उमराह के दौरान ये घटना हुई है, जिसका एक मिनट का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। कई लोगों ने पवित्र काबा के पास इस तरह के बर्ताव को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है।
इस वीडियो की शुरुआत में सुरक्षा अधिकारी जमीन पर बैठी एक महिला को धक्का देकर उठाते हुए दिखता है।इसके बाद एक पुरुष हाजी से उसकी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। यह शख्स इस सुरक्षाकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठाने की कोशिश कर रहा था। इस पर यहां मौजूद सैकड़ों लोग भी हैरान रह जाते हैं।
दुनियाभर से उठे सवालकाबा के पास हुई तनातनी का कारण स्पष्ट नहीं है। वीडियो से यह साफ नहीं हो सका है कि घटना किस कारण से हुई। हालांकि सोमवार शाम को इस क्लिप के सामने आने के बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने यह भी कहा है कि सऊदी लोगों की मानसिकता दुनिया के बाकी मुस्लिमों को अपने से कमकर समझने की है। इसके चलते ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।
सयुंक्ता जैन नाम की यूजर ने लिखा कि अरब मुसलमान धर्मांतरित लोगों को सच्चे मुसलमान नहीं मानते, इसलिए उनके साथ अलग व्यवहार करते हैं। अरब गार्ड ने इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, जो बिल्कुल भी माफ करने लायक नहीं है। एक और यूजर ने लिखा कि उसे किसी महिला को छूना या खींचना नहीं चाहिए था। ऐसा देखकर लोगों का नाराज़ होना स्वाभाविक है।
कई यूजर्स ने सुरक्षा अधिकारी का बचाव करते हुए कहा कि वह व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिद के नियमों का पालन कर रहा था। एक यूजर ने कहा कि कुछ जगहें बैठने के लिए नहीं हैं क्योंकि वे रास्ते रोकती हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों ने यह माना है कि अगर वह अपना सही काम भी कर रहा था, तब भी प्यार से वह इसे प्यार से कर सकता था।

Arab Muslims don’t see converts as true Muslims, so they treat them differently.
— Samyukta Jain (@Drpooookie) November 3, 2025
In the video, you can see how an Arab guard misbehaved with a woman at Islam’s holiest site, which is absolutely unforgivable.#Shame pic.twitter.com/xJY4sE1Pg9
कई यूजर्स ने सुरक्षा अधिकारी का बचाव करते हुए कहा कि वह व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिद के नियमों का पालन कर रहा था। एक यूजर ने कहा कि कुछ जगहें बैठने के लिए नहीं हैं क्योंकि वे रास्ते रोकती हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों ने यह माना है कि अगर वह अपना सही काम भी कर रहा था, तब भी प्यार से वह इसे प्यार से कर सकता था।
You may also like

मंदसौरः कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को, नपाध्यक्ष ने शिवना नदी में दीपदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया

मंदसौरः जिले में सिंहस्थ अंतर्गत होंगे विकास के अनेक कार्य, आम जन को मिली कई सौगातें

अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य की ये तस्वीर देखी क्या? बिहार चुनाव की गर्मी के बीच दिखी अलग जुगलबंदी

ज्यादा कनेक्टिविटी, कम परेशानी : यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा और भागलपुर से स्पेशल ट्रेनें

सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति अपेक्षित न होने पर सीएम योगी ने लगाई फटकार