अगली ख़बर
Newszop

Cricketer Rinku Singh Receives Threat From D Company : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को डी कंपनी के नाम से मिली धमकी, मांगी गई फिरौती

Send Push

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को धमकी देकर उनसे फिरौती की मांग की गई। अंडरवर्ल्ड के डी कंपनी के नाम पर रिंकू सिंह से 5 करोड़ रुपए की डिमांड की गई। यह धमकी रिंकू सिंह को सीधे न देकर उनकी प्रमोशनल टीम को दी गई है। वहीं मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक का नाम मोहम्मद दिलशाद और दूसरे का मोहम्मद नवीद बताया जा रहा है। इन दोनों को वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद और टोबैगो से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के मुताबिक मोहम्मद दिलशाद मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। उसने दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के नाम से ई मेल भेजकर धमकी दी थी और 10 करोड़ की फिरौती मांगी थी। जीशान ने अप्रैल 2025 में इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईपी धमकी वाली मेल का आईपी एड्रेस टेस किया तो वो त्रिनिदाद और टोबैगो का निकला। इसके बाद अन्य जानकारी जुटा कर पुलिस ने इंटरपोल के माध्यम से अनौपचारिक अनुरोध भेजकर मोहम्मद दिलशाद और नावीद की गिरफ्तारी की मांग की। विदेश मंत्रालय की मदद से मुंबई पुलिस आरोपियों को भारत लाई।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (फाइल फोटो)

इस दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि क्रिकेटर रिंकू सिंह से भी फिरौती मांगी थी। रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को इस साल तीन बार धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने एशिया कप 2025 के फाइनल में विनिंग चौका लगाया था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले रिंकू सिंह इस वक्त अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। जौनपुर के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ रिंकू सिंह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

The post Cricketer Rinku Singh Receives Threat From D Company : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को डी कंपनी के नाम से मिली धमकी, मांगी गई फिरौती appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें