इंटरनेट डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को मुंबई में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। विश्व कप जीतन के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। टीम को विश्व चैंपियन बननेपर बतौर इनाम राशि जमकर पैसा मिला है।
भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपए मिले हैं। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुना अधिक है। इसके बाद महिला विश्व कप की इनामी कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपए) रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह प्राइज मनी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपए) से भी अधिक है।
2023 में हुए पुरुष विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा था। इस विश्व कप कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम पर बीसीसीआई ने भी पैसों की बारिश कर दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विश्व चैम्पियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।
pc- espncricinfo.com
You may also like

एकˈ पति ऐसा भी: शादी के बाद बीवी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, 2 फिट ऊपर उछली नई नवेली बीवी..﹒

पेशाबˈ करते वक्त जलन से हो रहे हैं परेशान? जानिए असरदार उपाय जो तुरंत देंगे आराम﹒

रोजˈ 27KM पैदल चलकर काम पर जाता था गरीब शख्स, एक दिन मिली लिफ्ट और खुल गई किस्मत﹒

सावधान!ˈ बीयर के साथ ये चीजें भूलकर भी ना खाएं वरना शरीर को झेलनी पड़ सकती हैं कई दिक्कतें﹒

कोलंबिया में बंजी जंपिंग के दौरान युवती की मौत: सुरक्षा नियमों की अनदेखी का परिणाम




