इंटरनेट डेस्क। कार्तिक महीना चल रहा हैं और आज कृष्ण पक्ष चतुर्थी हैं यानी के आज करवा चौथ है। आज के दिन कृतिका नक्षत्र व सिद्धि योग मिल रहा है। सौभाग्वती स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। रात को चंद्रमा का दर्शन कर फिर व्रत का पारण करती है। रात्रि के समय भगवान शिव, चन्द्रमा की पूजा करती हैं।
कब निकलेगा चांद
आज करवा चौथ को महिलाएं चांद देखकर की व्रत का पारण करती है। ऐसे में जान लेते हैं कि चांद कहा सबसे पहले दिखेगा। बिहार और कोलकाता में सबसे पहले चांद निकलेगा। जहां अधिकतर जगह 8 बजे के बाद चांद निकल रहा है, वहं बिहार में 7.8 मिनट पर और कोलकाता में 7.41 मिनट पर चांद निकलेगा। दिल्ली में रात को चंद्रमा 8.13 मिनट पर निकलेगा। नोएडा और गुड़गांव में भी चांद8 बजकर 13 मिनट तक ही रहेगा। यूपी में लखनऊ और प्रयागराज में चांद 8.02 मिनट पर निकल जाएगा। राजस्थान की बात करें तो चांद जयपुर में 8.22 मिनट में निकलेगा और इंदौर में 8.33 मिनट पर और भोपाल में 8.26 मिनट पर चांद निकलेगा।
करवा चौथ पूजा का मुहूर्त
खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। करवा चौथ का शुभ मुहूर्त शाम 7.05 से शाम 8.55 बजे तक है। इस दिन कृतिका नक्षत्र में चांद निकलेगा।
pc- prabhatkhabar.com
You may also like
मशीन और गाय का दिलचस्प संगम है ये` आविष्कार देखकर आप भी कहेंगे- गांववालों का कोई तोड़ नहीं
औरैया पुलिस ने पकड़ी 5 लाख की अवैध आतिशबाजी, पांच आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में पहली बार निकला पथ संचलन
न नहाता है न ब्रश करता है… महिला` ने पति पर किया मुकदमा कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला
30 साल बाद इन 10 देश में सबसे` ज्यादा होंगी हिंदुओं की आबादी, भारत में होंगे सबसे ज्यादा मुस्लिम?