इंटरनेट डेस्क। दीपावली के त्योहार से पहले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। ये खबर उत्तराखंड के कर्मचारियों के लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली से पहले 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी कर बड़ी सौगात दी है।
कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्टूबर तक डीए का नकद भुगतान सरकार करेगी। सरकार की ओर से अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिए जाने का भी ऐलान किया है। संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी किए। इस प्रकार उत्तराखंड के कर्मचारियों को सरकार ने दोहरी खुश दी है।
खबरों के अनुसार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की गई थी। धामी ने परिषद की मांग को मान लिया है। इससे पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार अपने कर्मचारियों के लिए डीए और और बोनस का ऐलान कर चुकी है।
PC:zeebiz.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
भारत और ब्राजील के बीच तेजी से बढ़ रही आर्थिक साझेदारी : हरदीप सिंह पुरी
बिहार चुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल
कमोडिटी से भी लोग बन गए अमीर, क्या आप मुनाफा कमाने से चूक गए? यहां समझें
दिवाली 2025: इस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करें, वरना चूक जाएंगे धन-समृद्धि का आशीर्वाद!
थ्येनचिन अंतर्राष्ट्रीय हेलीकॉप्टर एक्सपो उद्घाटित