उज्जैन, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . मध्यप्रदेश के उज्जैन में बुधवार को संसदीय राजभाषा समिति (तीसरी उपसमिति) के संयोजक श्रीरंग आप्पा बारणे (सांसद, लोकसभा) के नेतृत्व में उपसमिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में सम्मिलित होकर भगवान महाकालेश्वर जी के दर्शन किए.
उपसमिति के प्रमुख सदस्यों में —
श्रीरंग आप्पा बारणे (सांसद, लोकसभा, संयोजक),
ओमप्रकाश राजेनिंबालकर (सांसद, लोकसभा),
ईरण्णा कड़ाड़ी (सांसद, राज्यसभा), नीरज डांगी (सांसद, राज्यसभा),
तथा संगीता यादव (सदस्य, राज्यसभा) सहित अन्य सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित रहे.
इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी द्वारा संसदीय राजभाषा समिति (तीसरी उपसमिति) के सभी माननीय सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया.
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल
You may also like
इंग्लैंड को हराने वाला दिन था: फातिमा सना
सिंगल रहना Vs शादी करना। जाने क्या है बेस्ट। कौन` रहता है ज्यादा सुखी। दिमाग घुमा देगी सच्चाई
मछली मारने के विवाद में हत्या कर युवक का शव जंगल में फेंका
हरियाणा: IPS पूरन कुमार की पत्नी अमनीत के खिलाफ FIR के बाद बनी बात, ASI संदीप लाठर का परिवार पोस्टमार्टम को राजी
जैसलमेर बस हादसा : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने घायलों से की मुलाकात, उठाई जांच की मांग