रांची, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन स्वर्गीय शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर आगामी पांच सितंबर सुबह 10 बजे से गुरुजी के पैतृक गांव नेमरा (हजारीबाग रोड, बोकारो–रामगढ़ मार्ग) से पैदल मार्च शुरू हाेगा। यह जानकारी संगठन के कोषाध्यक्ष सावन लिंडा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाला मार्च पांच, छह और सात सितंबर तक चलेगी। पैदल मार्च सात सितम्बर को रांची स्थित राजभवन पहुंचेगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यात्रा की अगुवाई राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव करेंगे।
इसमें सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड में समाज सुधार, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे ऐतिहासिक कार्यों किया और आमजनों को सम्मान दिलाने में आवाज बुलंद करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसलिए गुरूजी को भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
9 अक्टूबर 2025 कर्क राशिफल: व्यापार में होगा अपार धन लाभ, सेहत का रखना होगा ध्यान
मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के बाद मचा घमासान, जानिए BMC चुनाव से पहले बनने की जगह क्यों बिगड़ रही बात
करवा चौथ व्रत की तैयारियों में जुटीं महिलाएं, बाजार में रौनक
केदारनाथ में 2024 का टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार
(लीड) आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया, नागरिक अधिकारों का हनन हुआ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक