India Weather Forecast : दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। राजधानी के अस्पतालों में आलम ये है कि सांस की बीमारी और प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतें लेकर आने वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। अचानक बढ़े प्रदूषण की वजह से बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं आईएमडी ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग दबाव प्रणाली सक्रिय हैं, जिनके कारण अगले कुछ दिनों में दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह सिस्टम 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम एवं पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बन जाएगा। जानते हैं आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…
(Delhi Weather Today) दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। 27 और 28 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ सकती हैं। तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं दिल्ली में 20 से 23 अक्टूबर के बीच जब प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था, तब ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई थी। पल्मोनोलॉजिस्ट (फेफड़ों के डॉक्टर) और स्त्री रोग विशेषज्ञों ने बताया कि यह बढ़ोतरी साफ देखी गई। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) इस दौरान ‘बहुत खराब’ श्रेणी में था।
(UP Weather Update) यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के अनुसार, 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में कोई बड़ी वर्षा प्रणाली सक्रिय नहीं है। राज्य में मुख्यतः साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहने का मौसम रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना बहुत कम है। अधिकतम तापमान लगभग 30–32°C और न्यूनतम 16–18°C के आसपास रहेगा। हवा हल्की चलेगी, दिशा उत्तर-पश्चिमी रहने की संभावना है।
(Bihar Weather Today) बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, 26 अक्टूबर को बिहार को कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। 29–31 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जब बंगाल की खाड़ी का चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ेगा। आज के लिए मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, सुबह के समय कोहरा या धुंध की संभावना रहेगी। अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम 17–19°C रहेगा।
| दिल्ली | 33°C | 22°C | 
| मुंबई | 33°C | 28°C | 
| कोलकाता | 34°C | 26°C | 
| चेन्नई | 29°C | 27°C | 
| लखनऊ | 33°C | 22°C | 
| पटना | 32°C | 22°C | 
| रांची | 29°C | 20°C | 
| अहमदाबाद | 34°C | 24°C | 
| जयपुर | 31°C | 21°C | 
(Uttarakhand Weather Today) उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड हो रही है। हाल में हुई बर्फबारी के बाद मौसम में कुछ बदलाव भी देखने को मिला। हालांकि 25 अक्टूबर को राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 27 अक्टूबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसलिए आज मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन ऊपरी पर्वतीय इलाकों में हल्के बादल और ठंडी हवा चल सकती है।
(Himachal Weather Today) हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम सामान्य रहेगा, यानी अधिकांश इलाकों में मौसम सूखा और ठंडा मौसम बने रहने की संभावना है। 27 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव शुरू होगा और 28 अक्टूबर को हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना रहेगी। आज के दिन दिनभर साफ या आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
You may also like
 - गोविंदा के बेटे यशवर्धन की अहान पांडे से हुई तुलना, बहन टीना ने कहा 'ऐसा मत करो'
 - Thyroid Warning: अगर झड़ रहे हैं बाल, तो अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
 - तो इसलिए महाभारत युद्ध के एक भी योद्धा का शव नहीं` मिला आज तक
 - कैट का बड़ा आरोप, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कंपनियां नियमों का कर रहीं उल्लंघन
 - पेट ठीक नहीं है? ये 6 बीमारियाँ दे सकती हैं संकेत, समय रहते पहचानें




