Next Story
Newszop

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज 'महिला मॉक पार्लियामेंट' का आयोजन

Send Push
image

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज (गुरुवार को) प्रातः 11 बजे से भोपाल के पीपुल्स ऑडिटोरियम में ‘‘महिला मॉक पार्लियामेंट’’ का आयोजन किया जा रहा है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि ‘‘महिला मॉक पार्लियामेंट’’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारती पंवार शामिल होंगी।

Loving Newspoint? Download the app now