
भाेपाल । आज साेमवार काे राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस है। हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। यह सिविल सेवकों के लिए नागरिकों के हित के लिए खुद को फिर से समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा और काम में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का अवसर है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर लाेकसेवकाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा प्रगति, गरीब के उत्थान एवं प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोककल्याण के प्रयासों को समर्पित राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोकसेवकों के कठोर परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। आप सभी विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प साकार करने में उल्लेखनीय योगदान दें, मेरी मंगलकामनाएं हैं।
You may also like
वित्त वर्ष 2026 में भारत में ट्रैक्टरों की बिक्री 9.75 लाख यूनिट के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने की उम्मीद
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 बंद होने के कारण दूल्हे ने अपने परिवार के साथ विवाह स्थल तक पैदल ही यात्रा करने का किया फैसला
इंडियन बैंक कर्मचारियों ने मांगाें काे लेकर किया प्रदर्शन
देवरिया: प्रेमी भांजे संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शव को सूटकेस में भर 60 किमी दूर फेंका
कौन है JD Vance की पत्नी Usha Vance ? इस रिपोर्ट में जाने उनके इंडियन कनेक्शन से जुड़ी 10 बातें