धौलपुर से नोएडा जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रविवार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने धौलपुर वासियों के लिए नोएडा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह बस सैंया, आगरा, कुबेरपुर, मथुरा कट और परीचौक होते हुए नोएडा जाएगी।
धौलपुर से नोएडा का समय
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर बस 5:20 बजे सैंया, 6:00 बजे आगरा, 7:00 बजे कुबेरपुर, 7:50 बजे मथुरा कट और 9:30 बजे परीचौक पहुँचेगी। नोएडा पहुँचने का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है।
नोएडा से धौलपुर का समय
वापसी के लिए बस सुबह 11 बजे नोएडा से रवाना होगी। यह 11:30 बजे परीचौक, दोपहर 2:00 बजे कुबेरपुर और दोपहर 3 बजे आगरा पहुँचेगी। बस शाम 4.15 बजे आगरा से धौलपुर के लिए रवाना होगी। बस यात्रा शुरू होने से शहर के लोगों को सुविधा होगी। इससे उन्हें धौलपुर से नोएडा के लिए सीधी सेवा उपलब्ध हो जाएगी।
You may also like
12 साल की बच्ची, 32ˈ हफ्तों से थी गर्भवती, नहीं थी किसी को खबर, फिर 9 महीने बाद…
प्रधानमंत्री से मिले केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
प्रयागराज: खुद को गोली मारकर बीडीसी सदस्य ने की आत्महत्या
झारखंड प्रौद्योगिकी विवि के वीसी को रांची विवि के वीसी का अतिरिक्त प्रभार
रोज की ये आदतें बिगाड़ˈ रही आपकी सेहत, समय से पहले बनाती हैं बूढ़ा