Top News
Next Story
Newszop

Tonk सीएम ने कहा- नौकरियों की संख्या 4 लाख तक बढ़ेगी

Send Push

टोंक न्यूज़ डेस्क, CM बोले 4 लाख नौकरियों की संख्या बढ़ेगी: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को बताया लूट और झूठ की पार्टी, पेपर लीक में बड़े मगरमच्छ भी पकड़ेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने चार लाख नौकरियां देने का वादा किया है। इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी ताकि ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके। कांग्रेस लूट और झूठ की पार्टी है।

भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस पार्टी में कथनी एवं करनी में काफी अंतर है। जबकि भाजपा पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसमें से 50 प्रतिशत कार्य 10 महीने में पूरे कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार शाम को सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान पर बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर की नामांकन सभा में कहा कि पेपर लीक में युवाओं की आंखों में जिन्होंने आंसू लाने का काम किया है उनको भाजपा सरकार छोड़ेगी नहीं है। अब इसके मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 हजार घुमंतू लोगों को पट्टा देने का काम किया है। ईआरसीपी में सबसे ज्यादा फायदा टोंक, दौसा जिले के किसानों को मिलने वाला है। जल्द इसका शिलान्यास करेंगे।

Loving Newspoint? Download the app now