राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर आए। वे दोपहर में शेरगढ़ के सोइंतरा गांव पहुंचे। खास बात यह रही कि यहां उन्होंने ऊंट की सवारी की। दरअसल, मुख्यमंत्री सबसे पहले आशापुरा माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।
ये लोग भी रहे मौजूद
इसके बाद मुख्यमंत्री को सोइंतरा गांव में सभा स्थल पर पहुंचना था, लेकिन उन्हें सभा स्थल तक ले जाने के लिए कुछ खास इंतजाम किए गए थे। दरअसल, यहां सजे-धजे ऊंट तैयार खड़े थे। इन ऊंटों पर सवार होकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ और ओसियां विधायक भैराराम सियोल सभा स्थल पहुंचे।
शिविर का निरीक्षण किया
यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत सोइंतरा में आयोजित जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शिविर में लाभार्थियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने यहां वीर नारियों को सम्मानित किया और सभा को संबोधित किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आज शाम जयपुर के लिए रवाना होंगे।
शेखावत ने साधा निशाना
इससे पहले केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत आरोपों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
शेखावत ने कहा कि इसी सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मेरी दिवंगत मां पर लगाए गए गंभीर आरोप पूरी तरह से निराधार और निंदनीय हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब अशोक गहलोत ओछी राजनीति पर उतर आए हैं और मीडिया के माध्यम से मुझे संदेश भेज रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शेखावत ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत मान-सम्मान और परिवार की गरिमा से जुड़ा मामला मानते हैं।
You may also like
'पंचायत' की सादगी बरकरार, भले ही राजनीति हावी हो रही है : संविका
जन्मदिन पर जायद खान हुए इमोशनल, बेटों के सरप्राइज ने जीता दिल !
त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बाद अर्जेंटीना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति जेवियर माइली से की मुलाकात
ओडिशा : माली में अगवा युवक की रिहाई के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
राजद-कांग्रेस को बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल पूछने का हक नहीं : महाचन्द्र प्रसाद सिंह