जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है
महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।
You may also like
राजस्थान: उदयपुर की 72 वर्षीय हथिनी रामू ने क्रोनिक फुट रोट बीमारी से हारी जिंदगी की जंग
VIDEO: विराट ने अभिषेक शर्मा को दिया सेंड ऑफ, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है वीडियो
विकसित भारत के लक्ष्य की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
लखनऊ मेट्रो में बड़ा बदलाव! बिना तारों के दौड़ेगी ट्रेन, चारबाग-बसंत कुंज रूट पर लगेगा 'थर्ड रेल सिस्टम', जानिए क्यों और कैसे
Vastu Tips: आप भी घर की इस दिशा में रखें कछुआ, बदल जाएगी आपकी किस्मत