धर्म बदलने की चाहत में 32 वर्षीय महिला जिन लोगों के पास गई, उन्होंने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़ित महिला को धर्म परिवर्तन के बहाने घर बुलाया था।
मुंबई। पुणे के धनोरी इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। धर्म बदलने की चाहत में 32 वर्षीय महिला जिन लोगों के पास गई, उन्होंने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़ित महिला को धर्म परिवर्तन के बहाने घर बुलाया था। जैसे ही पीड़ित महिला घर पहुंची, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम संतोष रामदास गायकवाड़, सागर मधुकर लांडगे और घोडके नाम की महिला है।
सिर पर बंदूक तान दीमिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित महिला को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया था। इसके बाद उसे धनोरी इलाके के माधवनगर स्थित एक घर में बुलाया। यह घर आरोपी महिला का था। इस घर में आरोपी संतोष गायकवाड़ और सागर लांडगे ने पीड़िता को बंद करके रखा। घर पहुंचते ही दोनों ने पीड़िता के सिर पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। हैवान आरोपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी सागर लांडगे ने इन वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और पीड़िता को लोहगांव के एक कमरे में बंद करके रखा। चंगुल से छूटते ही पहुंची थाने
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संतोष गायकवाड़, सागर लांडगे और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस घटना की आगे की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
You may also like
भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने वाला पहला देश बन सकता है : ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट
LIC हाउसिंग फाइनेंस ने घटाए होम लोन रेट, नए और पुराने ग्राहकों की ईएमआई होगी कम
रात को कमरे में कपूर जलाने के इन फायदों के बारे में जानते हैं क्या आप ⤙
Benefits and precautions of eating cantaloupe: जानिए किसे करना चाहिए परहेज?
कहीं से भी मिल जाये ये बीज तो बदल जाएगी आपकी किस्मत, दूर हो जाएगी पैसो की तंगी। अभी जाने ⤙