मुगलों का भारत में आना न सिर्फ राजनीतिक और सांस्कृतिक लिहाज याद किया जाता है, बल्कि यह भारतीय रसोई में भी एक बड़ा बदलाव लेकर आया। मुगल शासक अपने साथ मध्य एशिया और पर्शिया से जुड़े तरह-तरह के व्यंजन (Mughal Foods) और रीति-रिवाज लेकर आए, जो आज भी भारतीय भोजन का एक अभिन्न अंग बने हुए हैं। इस आर्टिकल में हम मुगलों द्वारा भारत लाई गई खानपान की ऐसी 8 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज भी आप और हम बड़े स्वाद से खाते हैं। आइए जानें।
1) बिरयानी
बिरयानी मुगल रसोई की सबसे फेमस डिश है। यह चावल से तैयार एक मसालेदार पकवान है जिसमें मीट, सब्जियां या फिर सी फूड भी शामिल हो सकता है। बता दें, बिरयानी को बनाने की विधि मुगलों द्वारा ही भारत लाई गई थी और आज इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में तरह-तरह के स्वाद में तैयार किया जाता है।
यह विडियो भी देखें
2) कबाब
मीट के छोटे-छोटे टुकड़ों को धागे में पिरोकर ग्रिल पर पकाने के बाद कबाब तैयार किया जाता है। मुगल शासकों के साथ ही कबाब बनाने की ढेरों रेसिपीज भी भारत आईं, जैसे कि शिकमपुर कबाब, सीख कबाब, और रेशमी कबाब आज भी भारतीय खानपान में काफी लोकप्रिय व्यंजन है जिसे तरह-तरह की सामग्री के साथ पकाया जाता है।
3) करी
मसालों को साथ में पकाने के बाद तैयार होने वाली गाढ़ी सॉस को ही करी कहा जाता है। चिकन करी, अंडा करी या फिर शाकाहारी व्यंजनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। मुगल रसोई में करी का अहम स्थान था और इसकी ढेरों रेसिपीज भी मुगल शासक ही भारत लाए थे। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका अलग ही स्वाद चखने को मिलता है।
4) रोटी
रोटी के बिना भारतीय भोजन का जायका ही पूरा नहीं होता है। मुगल शासक ही इसे भारत लेकर आए थे। रोटी एक गोल, चपटी ब्रेड है जो जिसे बनाने के लिए आमतौर पर आटे का इस्तेमाल किया जाता है और इसे तवे पर पकाने के बाद सब्जी के साथ परोसा जाता है।
यह भी पढ़ें- ताज महल से भी पुरानी है आगरा के पेठे की कहानी, शाहजहां की एक मांग पर बनी थी यह मिठाई
5) शरबत
यह एक ठंडा पेय है जो फलों के रस, चीनी और पानी से बनकर तैयार होता है। मुगल शासक ही शरबत बनाने की विधियों को भारत लेकर आए थे और आज यह भारतीय खानपान में एक लोकप्रिय दर्जा रखता है। शर्बत में गुलाब से लेकर केसर और कई तरह के फ्लेवर्स का इस्तेमाल किया जाता है।
6) आइसक्रीम
दूध, चीनी और अलग-अलग तरह के फ्लेवर्स के साथ मिलकर बनी आइसक्रीम आज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बड़े शौक से खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे बनाने की विधि भी मुगल शासकों के साथ ही भारत आई थी। आज यह एक फेसस डेजर्ट है, जिसे कई तरह के स्वाद में चखा जा सकता है।
7) पान
पान को भी भारतीय मिठाई में गिना जाता है। इसे बनाने के लिए ताड़ी के पत्ते में चूना, सुपारी, कत्था और तरह-तरह के मसालों के मिश्रण के साथ लपेटा जाता है। पान खाने की परंपरा को भी मुगल शासक ही भारत लाए थे, और आज यह देश के अलग-अलग कोनों में खाया जाता है।
8) गुलाब जामुन
मिठाइयों में गुलाब जामुन खाना भी बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए पहले दूध को फाड़कर खोया मावा तैयार किया जाता है और फिर देसी घी में तलकर चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। इस मिठाई को बनाने की विधि भी मुगल ही भारत लेकर आए थे।
You may also like
प्यार ने तोड़ी सारी हदें… दो सहेलियां बनीं जीवनसाथी, फिर कहानी में आया देवर और जो हुआ उसने सबको हक्का-बक्का कर दिया…!
Vitamin B3 Deficiency : पैरों में हो रही है सूजन या जलन? Vitamin B3 की कमी का हो सकता है असर
'सभी प्राणियों के प्रति दया जरूरी है' — आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश पर वकील की अपील सुनकर CJI गवई की प्रतिक्रिया
Footwear Market in Delhi- दिल्ली के इस बाजार में मिलते हैं ट्रेंडी और सस्ते जूते, जानिए कौनसा हैं वो बाजार
उत्तराखंड के कई जिलाें में आज भारी बारिश का अलर्ट, नदियाें के उफान व जलभराव काे लेकर सरकार सतर्क