दोस्तो दुनिया किसी भी महिला के लिए मॉ बनना बहुत ही सुखद होता है, मॉ बनने के बाद वो अपने आप को पूर्ण मानती हैं, गर्भावस्था का समय खुशी के साथ जिम्मेदारियां भी लेकर आता हैं, इस दौरान माँ और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य काफी हद तक खानपान पर निर्भर करता है। इसलिए डॉक्टर और बड़े-बुज़ुर्ग हमेशा गर्भवती महिलाओं को कुछ खास खाद्य पदार्थों से परहेज़ करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

कच्चा दूध और अधपका खाना
बिना उबाला दूध या अधपका खाना फ़ूड पॉइज़निंग का कारण बन सकता है।
यह माँ और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।
कैफ़ीन युक्त पेय पदार्थ
ज़्यादा चाय, कॉफ़ी या एनर्जी ड्रिंक्स से बचना चाहिए।
ज़्यादा कैफीन का सेवन बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकता है और जटिलताएँ पैदा कर सकता है।
शराब
गर्भावस्था के दौरान शराब पीना बेहद हानिकारक होता है।
इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है और बच्चे के विकास पर असर पड़ सकता है।

अंकुरित आलू
इनमें सोलनिन नामक एक विषैला पदार्थ होता है।
इन्हें खाने से माँ और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है।
स्मोक्ड और ठंडा समुद्री भोजन
ऐसे समुद्री भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं।
इससे संक्रमण और गर्भपात भी हो सकता है।
हरा पपीता और अनानास
ये गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकते हैं।
इन्हें खाने से गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]
You may also like
Government scheme: 15 सितंबर से इन महिलाओं के खाते में आएंगे 10 हजार रुपए
बस 5 काजू` रोज रात को… 6 दिन में जो होगा वो जानकर आप भी शुरू कर देंगे ये आदत
वीडियो में देखें चूरू में युवक ने दिखाई इंसानियत की मिसाल, बुजुर्ग की जान बचाने के लिए बाइक समेत इमरजेंसी वार्ड में घुसा
एनडीए या इंडिया गठबंधन, उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में किसके पक्ष में है नंबर गेम
दिन में भागदौड़, पर रात में धड़कती है दिल्ली! ये जगहें बनाती हैं रात को यादगार