City
Next Story
Newszop

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम? 2 दिन बाद बाड़मेर जैसलमेर सहित 8 जिलों में बारिश की आहट

Send Push
जयपुर: मॉनसून की विदाई के बाद भी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बादलों की आवाजाही से पारे में उतार चढ़ाव हो रहा है। कुछ जिलों का अधिकतम तापमान कभी कभार 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है तो कभी 39 डिग्री सेल्सियस पर अटक जाता है। शुक्रवार और शनिवार को कुछ जिलों में काले बादल छाए रहे। ऐसे में अधिकतम तापमान पर नियंत्रण रहा, जबकि उससे पहले पारा 41 डिग्री सेल्सियस से बाहर निकल गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार (6 अक्टूबर) और कल सोमवार को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा, लेकिन दो दिन बाद पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। जानिए किन किन जिलों में है बारिश की संभावनामौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार 8 अक्टूबर को प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हवाएं चलने के कारण पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, उनमें जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले बताए गए हैं। इसी तरह बुधवार 9 अक्टूबर को 8 जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। बादलों के चलते अधिकतम तापमान पर हुआ नियंत्रणअलग-अलग जिलों में बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान शनिवार को स्थिर रहा। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को नहीं छू सका, जबकि उससे पहले कुछ जिलों का पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गंगानगर जिले में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शनिवार को पारे में गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक पारा गंगानगर में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों के पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान यहां देखेंगंगानगर में 39.0 डिग्री सेल्सियसचूरू में 38.2 डिग्री सेल्सियसपिलानी में 38.2 डिग्री सेल्सियसधौलपुर में 37.9 डिग्री सेल्सियससंगरिया में 37.9 डिग्री सेल्सियसकरौली में 37.3 डिग्री सेल्सियसअंता बारां में 36.8 डिग्री सेल्सियसबीकानेर में 36.8 डिग्री सेल्सियसफलोदी में 36.6 डिग्री सेल्सियसवनस्थली में 36.6 डिग्री सेल्सियसजयपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियसकोटा में 36.2 डिग्री सेल्सियसचित्तौड़गढ़ में 36.0 डिग्री सेल्सियसजैसलमेर में 36.0 डिग्री सेल्सियससीकर में 35.5 डिग्री सेल्सियसबाड़मेर में 35.0 डिग्री सेल्सियसभीलवाड़ा में 34.7 डिग्री सेल्सियसजोधपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियसजालौर में 34.4 डिग्री सेल्सियसअजमेर में 34.3 डिग्री सेल्सियस
Loving Newspoint? Download the app now