Business
Next Story
Newszop

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां का निधन, एक्स पर लिखा भावुक संदेश

Send Push
नई दिल्ली: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां का स्वर्गवास हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। उन्होंने लिखा कि वह मां के बिना अधूरा महसूस करेंगे। अनिल अग्रवाल ने एक्स पर लिखा है, 'आज, हमारी मां हमें छोड़कर मोक्ष यात्रा पर निकल गई। मां के बिना मैं अधूरा महसूस करूंगा। उनकी कमी जीवन में किसी तरह पूरी नहीं की जा सकेगी।'उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा है, 'मां ने ही हमें उस जगह पहुंचाया जहां आज हम हैं। उनके बताए रास्ते पर हम चल पाएं, ये ही उस पवित्र आत्मा को हमारी श्रद्धांजलि होगी। आप सभी ने उनके लिए प्रार्थना की। आपका आभार। वसुधैव कुटुंबकम्' कई दिनों से अस्पताल में थीं भर्तीअनिल अग्रवाल की मां की उम्र करीब 90 साल से ज्यादा थी। वह कई दिनों से बीमार थीं। करीब दो हफ्ते पहले अनिल अग्रवाल ने अपनी मां की स्थिति के बारे में एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने मां को फाइटर बताया था। उन्होंने लिखा कि उनकी मां एक फाइटर हैं और उनसे स्ट्रॉन्ग उन्होंने किसी को नहीं देखा। 20 साल की उम्र में मुंबई आए थे अनिल अग्रवालअनिल अग्रवाल ने 20 साल की उम्र में ही बिहार छोड़ दिया था और खाली हाथ मुंबई आ गए थे। उनके पास उस समय केवल एक टिफिन बॉक्स था। मुंबई आकर उन्होंने जमकर मेहनत की। साल 1970 में उन्होंने कबाड़ के धंधे से अपने कारोबारी करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपनी पहली कंपनी की स्थापना की, जिससे उन्हें अच्छी-खासी कमाई हुई। क्या करती है वेदांता?वेदांता रिसोर्सेज एक नेचुरल रिसोर्सेज कंपनी है जिसकी दुनियाभर में मौजूदगी है। यह मिनरल्स, ऑयल एंड गैस को निकालती है और प्रोसेस करती है। कंपनी के करीब 64 हजार कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्टर्स हैं। मुख्य रूप से यह कंपनी भारत, अफ्रिका, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया में है। दुनियाभर में कंपनी के प्रोडक्ट्स बिकते हैं।
Loving Newspoint? Download the app now