Next Story
Newszop

फर्रुखाबाद में बारात आने से पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, शादी की खुशियां मातम में बदली

Send Push
सुमित शर्मा, फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को फर्रुखाबाद में बारात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में शहनाईयां बजनी थीं, वहां पर सन्नाटा पसर गया। दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार बरातियों के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। काफी खोजबीन के बाद जब दुल्हन नहीं मिली तो परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव के किसान ने बेटी की शादी मैनपुरी में तय की थी। गुरुवार को गांव में बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। परिवार रिश्तेदारों से भरा था और घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। हालांकि बारात आने से चंद घंटे पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिवार में खलबली मच गई। परिजन बेटी की तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। शादी करना चाहते थे प्रेमी युगलयुवती का गांव में बिरजू नामक युवक से बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन बिरजू दूसरी बिरादरी से ताल्लुक रखता था, जिसकी वजह से दोनों ही परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। उनके प्रेम संबंधों की जानकारी पूरे गांव को थी। बिरजू ने युवती के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव भी भेजा था, लेकिन युवती के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया था। प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्जलड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिजनों को दुल्हन के प्रेमी संग फरार हो जाने की सूचना दी तो लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। लड़के वालों ने बारात लेकर आने से मना कर दिया। दुल्हन की बड़ी बहन ने प्रेमी बिरजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बबताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की बरामदगी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Loving Newspoint? Download the app now