मूलांक 1

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए तनाव से भरा रह सकता है। परिवार या कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बात के चलते आपका मन परेशान रहेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। ऐसे में आप कुछ समय एकांत में बिता सकते हैं। इससे सुकून महसूस होगा। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर काम का प्रेशर महसूस हो सकता है। हालांकि, परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
मूलांक 2

आज मूलांक 2 वालों को आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय खर्चे अधिक बढ़ने की संभावना है, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी। ऐसे में आपका आज का दिन उलझन और बेचैनी में बीत सकता है। वहीं, लव लाइफ में साथी का साथ न मिल पाने के कारण मन निराश हो सकता है।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अभी स्थिति को बेहतर होने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है। जिसके चलते मन परेशान रहेगा। इसका प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। ऐसे में कुछ देर और ध्यान और योग करना बेहतर रहेगा। साथ ही, तनाव से मुक्त होकर समस्या का समाधान निकालने से स्थिति बेहतर हो सकती है।
मूलांक 4
आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिससे मन को संतुष्टि महसूस होगी। आप कुछ समय दान-पुण्य के कार्यों में भी निकाल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा और लव लाइफ भी रोमांटिक रह सकती है। लेकिन जिनका स्वास्थ्य इस समय सही नहीं चल रहा है उन्हें खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।
मूलांक 5

आज मूलांक 5 वालों का दिन मेहनत भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। लेकिन समय पड़ने पर किसी साथी का साथ न मिल पाने से थोड़ा उदास और अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आपको अपने जीवन में खुशियां लाने के लिए मेहनत करनी होगी। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगी, लेकिन किसी भी प्रकार की बहस से बचें।
मूलांक 6

आज के दिन मूलांक 6 वालों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है या बेईमानी करने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में हर किसी पर भरोसा करने से बचें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार के मामले में सोच-समझकर फैसले लेने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन पैसों की लेन-देन में आपको सावधान रहना होगा।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों को किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक सलाह देने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। इस समय अपने प्रोजेक्ट पर मेहनत करना आपके लिए आवश्यक होगा। तभी वे समय पर पूरे हो पाएंगे, लेकिन कोई सहकर्मी आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा। सेहत पर भी विशेष ध्यान दें, अन्यथा समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
मूलांक 8
आज के दिन मूलांक 8 वाले परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं और संतान का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन कुछ पुरानी बातें मन में दोबारा उभर सकती हैं, जिससे आप कुछ परेशान रह सकता हैं। वहीं, जीवन में कोई नई शुरुआत सकता सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर ध्यान देने से लाभ मिलने की संभावनाएं बनेंगी।
मूलांक 9

आज मूलांक 9 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। घर-परिवार में आपको सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा पिता की ओर से कुछ बातें सुननी पड़ सकती हैं। किसी भी छोटी बात को बड़ा बनाने से बचें और वाणी पर संयम रखना भी जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपको महिलाओं के वर्ग से कुछ सकारात्मक सहायता प्राप्त हो सकती है, जिससे तनाव कम होगा।