Top News
Next Story
Newszop

भारतीय छात्र विदेश में किस कोर्स की कर रहे सबसे ज्यादा पढ़ाई? सामने आई लिस्ट

Send Push
Study Abroad News: हर साल लाखों की संख्या में भारतीय छात्र विदेश में पढ़ने जा रहे हैं। वर्ल्ड क्लास पढ़ाई के साथ नए कल्चर को सीखने की ललक की वजह से विदेश में पढ़ने का क्रेज दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। कोविड महामारी के बाद तो विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। विदेशी यूनिवर्सिटीज की डिग्री हासिल करने के लिए भारतीय अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन के साथ-साथ जर्मनी, फ्रांस, न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी जा रहे हैं। जीआरई स्नैपशॉट रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय छात्र सिर्फ किसी खास विषय की पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जा रहे हैं, बल्कि वे कई सारे अलग-अलग विषयों की डिग्रियां ले रहे हैं। आमतौर पर देखा जाता था कि विदेश जाने वाले छात्र ज्यादातर एमबीए या फिर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जाते थे। हालांकि, अभी भी ये दोनों ऐसे पॉपुलर कोर्स हैं, जिन्हें पढ़ने के लिए भारतीय विदेशों में एडमिशन ले रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ कुछ अन्य कोर्सेज भी हैं, जिसके लिए भारतीय विदेश जा रहे हैं। विदेश में सबसे ज्यादा किस कोर्स की पढ़ाई कर रहे भारतीय? मास्टर ऑफ साइंस इन कंप्यूटर साइंस: ये कोर्स ऐसा है, जिसकी डिमांड भारत के साथ-साथ विदेशों में भी है। भारतीय कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई अमेरिका से लेकर जर्मनी तक जैसे देशों में कर रहे हैं। इस कोर्स में कंप्यूटिंग प्रिंसिपल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी चीजों को सिखाया जाता है। मास्टर ऑफ साइंस इन इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग: इलेक्ट्रिसिटी और इलेक्ट्रॉनिक्स पर जोर देते हुए इस कोर्स में सर्किट डिजाइन और टेलीकम्युनिकेशन पढ़ाया जाता है, जो छात्रों को अडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल रोल्स में काम करने के लिए तैयार करता है। मास्टर ऑफ साइंस इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग: भारतीय छात्र इस कोर्स में थर्मोडायनमिक्स और फ्लूएड मैकेनिक्स को पढ़ते हैं। ये कोर्स छात्रों को अलग-अलग इंजीनियरिंग सेक्टर्स में काम करने के काबिल बनाता है। मास्टर ऑफ साइंस इन फिजिक्स: इस कोर्स में क्वांटम मैकेनिक्स और स्टैस्टिकल मैकेनिक्स जैसे सब्जेक्ट के बारे में छात्रों को गहराई के साथ पढ़ाया जाता है। ये कोर्स छात्रों में रिसर्च करने और जटिल फिजिकल डिलेमा को दूर करने की क्षमता विकसित करता है। मास्टर ऑफ साइंस इन एनवायरनमेंटल साइंस एंड पॉलिसी: ये कोर्स उन भारतीय छात्रों के बीच पॉपुलर है, जो जलवायु परिवर्तन की पढ़ाई करना चाहते हैं। कोर्स के दौरान छात्रों को उन सभी टूल्स के बारे में पढ़ाया जाता है, जो उन्हें पर्यावरणीय नीतियां बनाने के लिए तैयार करते हैं। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए): यह प्रतिष्ठित प्रोग्राम लीडरशिप और बिजनेस स्किल को बढ़ाता है। कोर्स के दौरान फाइनेंस, मार्केटिंग और आंत्रप्रेन्योर को पढ़ाया जाता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र मैनेजमेंट रोल के लिए तैयार हो पाते हैं। मास्टर ऑफ साइंस इन मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम (MIS): भारतीय छात्रों को कोर्स के दौरान बिजनेस और टेक्नोलॉजी के बारे में पढ़ाया जाता है। इस प्रोग्राम को ऐसा तैयार किया गया है, जिसके जरिए व्यापार से जुड़ी जटिल समस्याओं को इंफोर्मेशन सिस्टम के जरिए सुलझाया जा सकता है। मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम): ये पोस्टग्रेजुएट लॉ डिग्री छात्रों को कई सारे विषयों में स्पेशलाइजेशन का मौका देती है, जिसमें इंटरनेशनल एंड ह्यूमन राइट्स लॉ शामिल हैं। कानून के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए ये कोर्स बेहद कारगर है।
Loving Newspoint? Download the app now