जयपुर: आईपीएल सीजन 18 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ रेप का एक और केस दर्ज हुआ है। पिछले दिनों यूपी के गाजियाबाद में केस दर्ज हुआ था और अब जयपुर के सांगानेर सदर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। जयपुर के कालवाड़ निवासी एक लड़की ने यश दयाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। यानी कि पीड़ित लड़की नाबालिग है। उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। इस केस में क्रिकेटर यश दयाल की मुश्किलें बढ़ना तय है।
नाबालिग ने लगाए ये गंभीर आरोप
बुधवार 23 जुलाई की शाम को जयपुर शहर के कालवाड़ रोड क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की ने सांगानेर सदर थाने में केस दर्ज कराया है। लड़की का आरोप है कि क्रिकेटर यश दयाल ने उसे कई तरह के प्रलोभन देकर नजदीकियां बढाई। क्रिकेट में केरियर बनाने और उसके तमाम ख्वाब पूरे करने का दावा करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की का कहना है यश दयाल ने उसकी भावनात्मक और पारिवारिक कमजोरी का फायदा उठाते हुए देहशोषण किया। उसने 11 और 12 अप्रैल 2025 की रात को सीतापुरा स्थित होटल इंटर कॉन्टीनेंटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। मामले की जांच इंस्पेक्टर अनिल जैमन कर रहे हैं।
15 दिन पहले गाजियाबाद में दर्ज हुआ रेप केस
आरसीबी के इस धांसू गेंदबाज के खिलाफ इसी महीने 6 जुलाई को यूपी के गाजियाबाद में भी एक लड़की ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। लड़की का आरोप था कि क्रिकेटर यश दयाल ने शादी का झांसा देकर उसे लीव इन रिलेशनशिप के रूप में साथ रखा। करीब पांच साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर दिया। क्रिकेटर यश दयाल से युवती का संपर्क सोशल मीडिया के जरिए हुआ था। पिछले पांच साल से सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर चेटिंग और कॉलिंग भी होती रही लेकिन अब यश दयाल ने उसे ब्लॉक कर दिया। पीड़ित युवती ने ट्वीट के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत की थी। बाद में पुलिस थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई।
यश दयाल की गिरफ्तारी पर लगी रोक
गाजियाबाद में दर्ज हुए केस के खिलाफ क्रिकेटर यश दयाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। यश दयाल की दलील सुनकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। यश ने अपनी दलील में कहा कि रेप केस दर्ज कराने वाली युवती कभी इलाज, कभी शॉपिंग और कभी अन्य बहानों से रुपए लेती रही। करीब 8 लाख रुपए उसे दिए जा चुके। रुपए वापस मांगने पर उसने रेप केस में फंसाने की धमकी दे दी। कोर्ट ने भी तमाम दलीलें सुनने के बाद कहा कि पांच साल तक साथ रहने के दौरान दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया और अब अचानक केस दर्ज कराने के पीछे कोई और उद्देश्य तो नहीं। अगली सुनवाई तक कोर्ट ने यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।
आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा भी हो चुके रेप केस में गिरफ्तार
करीब तीन महीने पहले आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा के खिलाफ भी जोधपुर की एक लड़की ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। लड़की का आरोप था कि क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के साथ उसकी सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह जोधपुर मिलने आया करता था। इनकार करने के बावजूद वह यह कहकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था कि कुछ दिनों बाद शादी होने ही वाली है। बाद में शिवालिक ने शादी से इनकार कर दिया तो पीड़िता की ओर से केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने रेप केस में क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया था।

You may also like
जयपुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के 18 मिनट बाद एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सीसीटीवी में देखें यात्रियों ने किया जमकर हंगामा
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, धरना-प्रदर्शन और पुलिस के लाठीचार्ज का सामने आया वीडियो
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सतना जिले के सिंहपुर और हरदुआ आएंगे
मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे मोदी, दो दिवसीय दौरा पूरा कर आज वापसी
घुटने ˏ की ग्रीस कैसे बढ़ाएं? नेचुरोपैथी डॉक्टर ने बताया घुटने जवाब देने लगे हैं तो जरूर कर लें ये काम, बुढ़ापे तक नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत