अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फुले फिल्म के रिलीज न होने को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन किया है। सेंसर बोर्ड के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया है। इस दौरान आप कार्यकताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई है। वहीं फिल्म के रिलीज न होने पर सेंसरबोर्ड पर हमला बोलते हुए अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि यह सेंसरशिप केवल एक फिल्म पर नहीं बल्कि पूरे दलित आंदोलन और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर हमला है। बता दें, आप का आरोप है कि केंद्र सरकार के इशारे पर सेंसर बोर्ड ने फुले फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगा दी है।दरअसल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जीपीओ हजरतगंज में फुले फिल्म के रिलीज ना होने के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले अमर रहे और सेंसर बोर्ड मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल और जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में किया गया है। फुले फिल्म को रोकना एक साजिशजिला अध्यक्ष इरम रिजवी को सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। इस दौरान आप नेता विनय पटेल ने कहा कि जब कश्मीर फाइल्स और केरल स्टोरी जैसी नफरत फैलाने वाली फिल्मों को रिलीज किया जा सकता है। तब फुले जैसी ऐतिहासिक, संवेदनशील और प्रेरणादायक फिल्म को रोका जाना एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है। बीजेपी की सोच पर हमलाअयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि ये केवल एक फिल्म की नहीं, सामाजिक न्याय, इतिहास और पहचान की लड़ाई है, जिसे आम आदमी पार्टी पूरे दमखम से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम चुप नहीं रहेंगे। यह इतिहास को मिटाने की कोशिश है और आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ेगी। लखनऊ जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि फुले फिल्म में 16 कट्स लगाने के बाद 11 अप्रैल को रिलीज होने से रोक दिया गया। जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। यह निर्णय उन महान समाज सुधारकों की विरासत और संघर्ष को दबाने की कोशिश है, जिन्होंने देश में समानता और शिक्षा की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बीजेपी की असल सोच को उजागर करती है।
You may also like
चुनाव आयोग पक्षपाती और सरकार के हाथों का खिलौना : राशिद अल्वी
चीन में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कॉपीराइट के पंजीकरण की संख्या अधिक
हरियाणा : नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत जींद में साइक्लोथॉन का आयोजन, सीएम सैनी होंगे शामिल
सावधान! “PM Modi AC Yojana 2025” के नाम पर चल रही है बड़ी धोखाधड़ी, PIB ने बताया फर्जी
Stock Market Closing: सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ बंद, निवेशक खुश