बेगूसराय: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए उस पर 'घटिया राजनीति' करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब ऐसी पार्टी बन गई है जो देशहित में कोई बात नहीं करती, बल्कि सिर्फ नकारात्मक राजनीति करती है। शशि थरूर के एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर कांग्रेस की आपत्ति को उन्होंने 'अंदरूनी कलह' का संकेत बताया और कहा कि इससे साफ होता है कि कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र का अभाव है। भारत को बदनाम करने की कोशिश: गिरिराज सिंहगिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भारत की छवि को खराब करने की कोशिश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को देश के हितों से कोई लेना-देना नहीं है, वे केवल नकारात्मक बयानबाजी करके भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदनाम करते हैं। थरूर जैसे वरिष्ठ नेता के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक संकीर्णता को दर्शाता है। गिरिराज ने तुर्की और पाकिस्तान पर भी साधा निशानातुर्की के बहिष्कार के मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने साफ कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश बन चुका है और जो देश उसका समर्थन करेगा, वह भारत का मित्र नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, 'भारत की सेना ने दुनिया को दिखा दिया है कि आतंकवाद का सामना कैसे किया जाता है। पाकिस्तान को कोई भी देश अब बचा नहीं सकता।' इस संदर्भ में उन्होंने तुर्की की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि तुर्की यदि पाकिस्तान का साथ देता है, तो उसे भारत विरोधी ही माना जाएगा। जनता का गुस्सा स्वाभाविक: गिरिराज सिंहगिरिराज सिंह ने कहा कि जब कोई देश भारत के शत्रु देश पाकिस्तान का समर्थन करता है, तो भारत की जनता का आक्रोश स्वाभाविक है। उन्होंने तुर्की और ऐसे अन्य देशों के बहिष्कार की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि भारत की जनता अब यह समझ चुकी है कि देशहित में कौन खड़ा है और कौन सिर्फ राजनीति कर रहा है।
You may also like
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा, 'गुरु दर्शनम' कार्यक्रम में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
ind vs eng: विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल, बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, क्या हो जाएंगे तीसरे टेस्ट से ?
दिग्गज निवेशक आशीष धवन के पोर्टफोलियो में शामिल इस फार्मा स्टॉक में लगा 10% का अपर सर्किट, साइन की 700 मिलियन डॉलर की कैंसर ड्रग डील
Anand Rathi कंपनी के स्ट्रांग Q1 रिजल्ट से इन्वेस्टर्स हैप्पी! मार्केट खुलते ही बढ़ी बाइंग, 6% चढ़े भाव
टोही विमानों के करीब उड़ान से बढ़ सकता है टकराव,जापान की चीन को चेतावनी