राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सोमवार को तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर निकले। रमन सिंह ने जिले के टेड़ेसरा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम जिले को कई महत्वपूर्ण सौगातें भी दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने 12 करोड़ 86 लाख 94 हजार रुपये की लागत से 11 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
कई विकास कार्यों की सौगात
विधानसभा अध्यक्ष ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनिर्मित भवन के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज शासकीय आईटीआई भवन का लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही लगभग 12 करोड़ 86 लाख 94 हजार रुपये की लागत से 11 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। टेड़ेसरा गांव में शासकीय आईटीआई भवन निर्माण होने से विद्यार्थियों में उत्साह है। साथ ही अन्य कार्यों का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।
उन्होंने कहा कि ग्राम टेड़ेसरा में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था 2011 में प्रारंभ हुआ और यहां कोपा, फिटर एवं इलेक्ट्रिशियन जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्था के पास 7 एकड़ की अतिरिक्त भूमि है। उन्होंने कहा कि तीन ट्रेड के साथ ही अन्य ट्रेड भी यहां प्रारंभ होंगे। जिसके लिए इस भवन में पर्याप्त सुविधाएं है। औद्योगिक क्षेत्र में यहां के युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन से जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
तिरंगा यात्रा में भी हुए शामिल
रमन सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता थीम पर निकाली गई तिरंगा बाइक रैली में भी शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए भारत माता की जयकारे के साथ बाइक रैली निकली गई।
तिरंगा यात्रा में रमन सिंह के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी, बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। रमन सिंह ने इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात की और कई मुद्दों पर उनसे चर्चा भी की।

You may also like
इस युवक की एयरपोर्ट जाते ही किस्मत चमकीˈ रातों रात बन गया 13 करोड़ रूपये का मालिक
हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के उपाय: जानें कैसे करें सही कदम
मकई मोटापा कम करने में मददगार, जानिए कैसे?
Tesla का नया शोरूम दिल्ली में खुला, ग्राहकों को मिलेगी नई सुविधाएं
“मुझे गुदगुदी हो रही है यार” चलती ट्रेनˈ में रात को एक महिला ने अपने पति को दिया ऐसा संकेत जानकर चौंक जाएंगे आप