Next Story
Newszop

आज का राशिफल 12 मई 2025 : मिथुन, तुला और मीन राशि वालों की आज धन योग से जमकर होगी कमाई, मिलेगा किस्मत का साथ

Send Push
Aaj Ka Rashifal 12 May 2025 : 12 मई का राशिफल बता रहा है कि ग्रह गोचर का संयोग ऐसा बना है कि आज मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए उम्मीद से बढ़कर लाभ दिलाने वाला है। चंद्रमा का गोचर आज तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। आज चंद्रमा पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि बनी हुई है। जिससे धन योग बन रहा है। आज बुद्ध पूर्णिमा, वसुमति योग और चंद्राधियोग का शुभ संयोग बन रहा है। जिससे आज का दिन मेष से मीन तक की सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
​मेष राशि, कारोबार सामान्य रूप से चलेगा image

मेष राशि के जातकों को आज लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, लेकिन उन्हें इसे बेवजह के कार्यों में खर्च करने से बचना होगा। आज कारोबार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। परिवार में किसी से अचानक कोई गिफ्ट मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न होगा। आज आप आध्यात्मिकता की तरफ और बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक तनाव दूर रहेगा।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।


​वृषभ राशि, परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग image

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभता लेकर आएगा। सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी में आराम मिलेगा। मन से नकारात्मकता दूर होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार का साथ मिलेगा। करीबी मित्रों की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। आज वाणी में मधुरता रखने का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं तो जीवनसाथी के नाम पर शुरू कर सकते हैं, शुभ फल मिलेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र और भोजन का दान करें।


​मिथुन राशि, संतान से जुड़ी चिंता होगी दूर image

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि यात्रा सफल रहेगी, लेकिन इस दौरान सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अप्रत्याशित रूप से ऐसे लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परिवार में सुख शांति रहेगी। संतान को लेकर चली आ रही चिंता दूर होगी। जीवनसाथी का आपके प्रति प्रेम आपको सुखद अहसास दिलाएगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।


​कर्क राशि, सिर्फ भाग्य के भरोसे न बैठे रहें image

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आज आप सिर्फ भाग्य के भरोसे न बैठे रहें, बल्कि मेहनत करें तभी आपको सफलता मिलेगी। सोच समझकर धन खर्च करें वरना आपका बजट बिगड़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में आज सावधानी बरतनी होगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे से होगी जो आपकी भावनाओं को समझेगा और आपके कठिन समय में आपके साथ खड़े रहेगा।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।


​सिंह राशि, कार्यक्षेत्र में अटका हुआ काम पूरा होगा image

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नए मौके लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अटका हुआ आपका कोई काम पूरा होगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। साझेदारी में काम करने वालों को आज मुनाफा होगा। वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ आज आप मौज मस्ती में रहेंगे। माता पिता की सेहत ठीक रहेगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।


​कन्या राशि, हाथ आए मौके को गंवाएं नहीं image

कन्या राशि वालों की आज भागदौड़ अधिक रहने वाली है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रेमी आज आपसे अपने मन की बात कह सकता है। इससे मन प्रसन्न होगा। अपना कीमती समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें। आज हाथ आए मौके को गंवाएं नहीं वरना पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।


​तुला राशि, कार्यक्षेत्र में वाक्पटुता से मिलेगा लाभ image

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में वाक्पटुता का फायदा मिलेगा। वाणी से आप लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घूमने का प्लान बन सकता है। सेहत में सुधार होगा। परिवार के साथ की वजह से ढेर सारा प्यार और खुशियां महसूस करेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।


​वृश्चिक राशि, जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा image

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने कार्यों को जल्दी से जल्दी निपटाने का प्रयास करेंगे। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। डिनर या फिल्म देखने के लिए बाहर जा सकते हैं। हालांकि आर्थिक मामलों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दोस्तों या परिवार के साथ पार्टी आदि कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। व्यवहार कुशलता का फायदा होगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।


​धनु राशि, विवाद में पड़ने से बचें image

धनु राशि वालों की मुलाकात आज किसी खास शख्सियत से हो सकती है। आप उनसे प्रेरणा लेंगे और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे। आज विवादों में पड़ने से बचें। बेवजह की चीजों पर ध्यान न दें। सिर्फ अपने काम से काम रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। अगर प्रेम संबंधों में हैं तो लव पार्टनर को पर्याप्त समय दें वरना आपके बीच दूरियां आ सकती हैं।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।


​मकर राशि, आज धोखाधड़ी से बचें image

मकर राशि वाले आज धोखाधड़ी से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहने का फायदा मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज सेहत का खास ख्याल रखें। परिवार में माहौल अनुकूल रहेगा। अगर प्रेम संबंधों में हैं तो आज आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

Loving Newspoint? Download the app now