Next Story
Newszop

UP News: गोरखपुर में NIA के रेड से मचा हड़कंप, बैंकॉक से संदिग्ध लेनदेन का है आरोप

Send Push
प्रमोद पाल, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शनिवार को NIA के छापेमारी से हड़कंप मच गया। बैंकॉक में रहकर कारोबार करने वाले पन्ने लाल यादव के खजनी गांव और में तारामंडल स्थित आवास पर छापा पड़ा। इस दौरान NIA की टीम ने खाता लेनदेन, लैपटॉप और कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।



खजनी थाना क्षेत्र के रावतदाढ़ी गांव और रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के आजाद नगर पूर्वी के एक मकान में NIA का ताबड़तोड़ छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। यह छापा कारोबारी पन्ने लाल यादव के आवास पर पड़ा है। अचानक से दोनों जगह छपा पड़ते ही परिवार के सदस्य भौचक्के रह गए। आरोप है कि बैंकॉक में रहने वाले पन्नेलाल यादव के खातों से संदिग्ध और गैर कानूनी लेनदेन हुई है, जिसकी सूचना मिलने पर NIA की टीम ने रेड मारी है।



यह है आरोप आरोप है कि कारोबारी पन्ने लाल यादव ने गैर कानूनी तरीके के धन अर्जित किया है। पन्ने लाल बैंकॉक में ही रहते हैं। उनके भाई, बेटा दीप, अमन दो बेटियां शिवानी और शिवाली के साथ परिवार के अन्य सदस्य गोरखपुर के आजाद नगर स्थित मकान में रहते हैं। उनके चाचा मुन्नीलाल यादव गांव वाले मकान में रहते हैं। टीम की इन दोनों लोगों के साथ परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ जारी है। हालांकि की एनआईए और पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।





भाई ने यह बतायाइस बारे में पन्नेलाल यादव के भतीजे दीपक यादव ने बताया कि मैं यहां नहीं रहता हूं। जैसे ही इसकी सूचना मिली सुबह 4: 30 बजे मैं यहां आजाद नगर स्थित घर पर पहुंच गया। हालांकि टीम ने मुझे घर में घुसने नहीं दिया है। घर में चाचा के दोनों लड़के और बेटियां हैं। गांव वाले मकान पर भी छापेमारी हुई है। घर में उपस्थित कई कागजात, दस्तावेज, लैपटॉप सहित अन्य सामानों को जप्त किया गया है। इस विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

Loving Newspoint? Download the app now