भोपाल: राजधानी भोपाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक 16 वर्षीय लड़के ने रात में खाना गया और सो गया लेकिन सुबह नहीं उठ पाया। बिस्तर पर ही उसका शव मिला है। इस घटना के बाद से डॉक्टर भी हैरान हैं क्योंकि उसकी उम्र महज 16 वर्ष की थी। मामला भोपाल के उपनगर कोलार का है। पुलिस के अनुसार जय नमन वंशकार (16) पुत्र मुकेश वंशकार धोली खदान कोलार का रहने वाला था और नौवीं कक्षा में पढ़ता था।
दो भाइयों के साथ कमरे में सोया
पुलिस के अनुसार वह रात को खाना खाने के बाद अपने दोनों भाइयों के साथ कमरे में सोया था। सुबह काफी जगाने पर भी जब वह नहीं उठा। बेसुध हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। डॉक्टर इस बात से हैरान हैं क्योंकि मृतक के शरीर पर किसी भी जहरीले कीड़े के काटने के निशान नहीं हैं। ऐसे में मौत के कारण अज्ञात हैं।
गरीब है परिवार
परिवार में मृतक अलावा दो और भाई है, जबकि उसके पिता इलेक्ट्रीशियन हैं, मां एक स्कूल में सफाई काम करती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नमन ने रात को खाना खाया और अपने कमरे में जाकर सो गया था। उसने किसी तरह की कोई शारीरिक समस्या का जिक्र नहीं किया था। उसके शरीर पर किसी भी जहरीले कीड़े के काटने का निशान भी नहीं हैं।
पीएम रिपोर्ट से होगी स्थिति साफ
अभी तक मौत के कारण अज्ञात हैं। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में अभी डॉक्टरों को कारण के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि मौत कैसे हुई है।

You may also like
मुंबई पर आतंकी हमले की धमकी देने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
हनीमून मर्डर केस में मेघालय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
Health: अगर आपको लाल पेशाब दिखे तो हो जाइए सावधान; गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
Sarkari Job Alert : बिना परीक्षा सीधी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक, RCFL में पाएं सरकारी नौकरी, सैलरी भी अच्छी
ट्रिपल एच ने WWE में किया इस हसीन महिला रेसलर का जोरदार स्वागत, 3800 दिनों के बाद रिंग में वापसी