लखनऊ: लखनऊ के गढ़ी कनौरा में बुधवार रात एक व्यक्ति ने अपने सास-ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था और वह उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। आरोपी बातचीत के लिए ससुराल आया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी हत्या के इरादे से ही आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, गढ़ी कनौरा में डॉ. अनंत राम (75) अपनी पत्नी आशा देवी (73) के साथ रहते थे। अनंत राम ने 10 साल पहले अपनी बेटी पूनम की शादी निशातगंज पांचवीं गली निवासी जगदीप सिंह से की थी।
शादी के बाद से पूनम और जगदीप में विवाद चल रहा था। नाराज होकर पूनम इसी साल अप्रैल में अपने मायके आ गई थीं। बुधवार रात जगदीप ससुराल पहुंचा और पत्नी से बात करने की कोशिश की। आरोपी की हरकतों से परेशान पूनम ने बात करने से मना कर दिया। इस पर वह दबाव बनाने लगा और पूनम की पिटाई कर दी।
अनंत राम और आशा ने जगदीप को रोका तो वह गुस्सा गया। इसके बाद आरोपी ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल अनंत राम और आशा को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि पूनम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को अरेस्ट कर पूछताछ की जा रही है। छानबीन में सामने आया है कि आरोपी हत्या के इरादे से आया था। यही वजह है कि वह बैग में चाकू लेकर पहुंचा था।
वह मौके की तलाश में था और कहा सुनी होते ही उसने बैग से चाकू निकालकर हमला बोल दिया। छानबीन में सामने आया है कि आरोपी कोई काम नहीं करता था। आरोपी ने सबसे पहले अनंत राम पर चाकू से वार किया था। पति की चीख सुनकर आशा दौड़ते हुए वहां पहुंचीं। हमले से पति को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। इस बीच हमलावर ने आशा पर भी चाकू से कई बार कर दिए। पति को बचाते हुए आशा की भी जान चली गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अनंत राम रेलवे सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त थे। पूनम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। आरोपी के हमले में पूनम को भी काफी चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूनम ने बताया कि जगदीप शराब का लती है। पूनम और जगदीश के दो बेटे हैं। वारदात के दौरान पूनम का छोटा बेटा सनवीर (3) भी घर पर मौजूद था। इस वारदात के बाद मासूम सहम गया है।

You may also like
वन्यजीव सुरक्षा पर बड़ा सवाल! MP से मिली 225 हड्डियां, 3 टाइगर और 1 तेंदुए के अवशेष बरामद, शक की सुई रणथंभौर की ओर
रैपिडो ऐप पर महाराष्ट्र सरकार की सख्ती, परिवहन मंत्री बोले – गैरकानूनी सेवाएं बर्दाश्त नहीं
मेकर्स ने दिखाई 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर और यश को देख फैंस हुए रोमांचित
बहुचर्चित कोयला घोटाला : आरोपिताें की संपत्ति के अस्थायी नियंत्रण के खिलाफ हाईकोर्ट में लगी याचिका पर हुई सुनवाई
पुलिस ने इनामी आराेपित को किया गिरफ्तार