Top News
Next Story
Newszop

एमपी के मुखिया का नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज, बच्चों को लट्ठबाजी करते देख मोहन यादव ने दिखाया अपना हुनर, अचंभित हुए लोग

Send Push
सतनाः लट्ठबाजी भारतीय संस्कृति में एक पुरानी और बेहद मशहूर कला है। अब के समय मे यह कम ही देखने को मिलती है। लेकिन, कोई मंत्री लट्ठ के साथ कलाबाजियां करता दिख जाए तो बात ही कुछ और है। ऐसी ही नजारा मध्य प्रदेश में देखने को मिला। मंत्री भी ऐसे वैसे नहीं कि आप इग्नोर कर सके। ये मंत्रियों के मुखिया और प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव है। उन्होंने लट्ठबाजी कला का ऐसा नमूना पेश किया है कि लोग देखकर हैरान रह गए।दरअसल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर देर शाम चित्रकूट पहुंचे। सीएम ने सबसे पहले दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित रामनाथ आश्रम शाला वनवासी विद्यालय पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर आदिवासी बच्चियों ने सीएम और उनकी धर्मपत्नी का तिलक लगा कर स्वागत किया। सीएम का हुनर देख अचंभित हुए लोगमुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को तिलक लगाया गया। साथ ही विद्यालय के छोटे छोटे आदिवासी बच्चों ने उनको शॉल और श्रीफल भेंट किया। इसके साथ ही छोटी छोटी बच्चियों ने स्वागत में राई नृत्य प्रस्तुत किया गया है। वहीं, बच्चों द्वारा दिवारी नृत्य प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बच्चे लट्ठ प्रदर्शन कर अपना हुनर दिखा रहे थे। इतने में बच्चों को लट्ठ चलाते देख मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी लाठी से अपना हुनर दिखाना शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए। बाल कलाकार को उठाया गोद रामनाथ आश्रम शाला में कार्यक्रम के दौरान बच्चो के लट्ठ प्रदर्शन को देखने के बाद मुख्यमंत्री इतने प्रशन्न हो गए कि बाल कलाकार को गोद में उठाकर बच्चे का उत्साह बढ़ाया। बुंदेलखंड दिवारी नृत्य का लिया आनंदरामनाथ आश्रम शाला चित्रकूट में अध्ययनरत वनवासी छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने बातचीत की एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये लोकनृत्य एवं बुन्देलखण्डी दिवारी नृत्य का मनोयोग के साथ आनंद लिया।छोटे छोटे बच्चों का दिवारी नृत्य देखकर मुख्यमंत्री मोहन यादव भाव विभोर हो गए। बच्चो से की बातचीतमुख्यमंत्री द्वारा बच्चों को पास बुलाकर उनसे संवाद करते दुलार भी किया।साथ ही सीएम ने बच्चों से पूछा क्या बनोगे। जिस पर बच्चों ने डॉक्टर,इंजीनियर और मास्टर बनने की इच्छा जताई है।
Loving Newspoint? Download the app now